Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नरेन्‍द्र मोदी ने उद्योग जगत के हितधारकों के साथ विचार-विमर्श किया

प्रधानमंत्री ने असंगठित क्षेत्र की जरूरतों पर एक स्वर में बोलने के लिए उद्योग जगत की हस्तियों की सराहना की; इसे आर्थिक एकीकरण का एक नया उद्भव बताया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Mar 2020

Last updated on: Mar 23, 2020, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एसोचैम, फिक्की, सीआईआई और देश भर के 18 शहरों के कई स्थानीय चैंबरों के प्रतिनिधियों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया।प्रधानमंत्री ने कहा कि वैसे तो सरकार देश में आर्थिक विकास को नई गति प्रदान करने की दिशा में काम कर रही है, लेकिन ‘कोविड-19’ के रूप में उत्‍पन्‍न एक अप्रत्याशित बाधा से अर्थव्यवस्था को जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस महामारी से उत्पन्न चुनौती यहां तक कि विश्व युद्धों के दौरान उत्‍पन्‍न हुए हालात से भी काफी गंभीर है और इसको फैलने से रोकने के लिए हमें निरंतर सतर्क रहने की जरूरत है।प्रधानमंत्री ने कहा कि अर्थव्यवस्था का आधार विश्वास है और विश्‍वास का एक अद्वितीय पैमाना होता है। इसे गंभीर संकट की स्थिति अथवा चुनौतीपूर्ण हालात में या तो अर्जित किया जाता है या गंवा दिया जाता है। विश्वास के मापदंड अर्थव्यवस्था के विभिन्न सेक्‍टरों या क्षेत्रों में एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड -19 से अनौपचारिक सेक्‍टर सहित पर्यटन, निर्माण, आतिथ्य और दैनिक जीवन की व्यस्तता जैसे कई सेक्‍टर बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। आने वाले कुछ समय तक अर्थव्यवस्था पर इसका प्रभाव महसूस किया जाएगा।उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने इस खतरे से निपटने में अग्रणी भूमिका निभाने  और त्‍वरित एवं सक्रिय कार्रवाई करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को आवश्यक वस्तुओं और वेंटिलेटर सहित चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति बनाए रखने, आइसोलेशन वार्डों के निर्माण में सहायता करने, कोविड -19 का मुकाबला करने के लिए सीएसआर निधियों का उपयोग करने और प्रवासी मजदूरों की सहायता के प्रावधानों के बारे में अपने द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी।

उन्होंने बैंकिंग, वित्त, आतिथ्य, पर्यटन, अवसंरचना जैसे क्षेत्रों के समक्ष आ रही विशिष्ट समस्‍याओं के बारे में चर्चा की तथा वित्तीय और राजकोषीय सहायता के माध्यम से इन चुनौतियों से निपटने में सहायताप्रदान करने का अनुरोध किया। उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने वायरस के प्रसार को रोकने के लिए आर्थिक नुकसान के बावजूद, लॉकडाउन किए जाने के महत्व की सराहना भी की।प्रधानमंत्री ने असंगठित क्षेत्र की जरूरतों पर एक स्वर में आवाज उठाने के लिए उद्योग जगत के प्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया और कहा कि यह आर्थिक एकीकरण की दिशा में एक नई शुरुआत है। प्रधानमंत्री ने इन प्रतिनिधियां से जहां भी प्रौद्योगिकी के उपयोग से संभव हो सके, वहां कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से मानवीय दृष्टिकोण अपनाने और अपने कारोबार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने के बावजूद कार्यबल में कटौती नहीं करने का आह्वान किया।प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जरूरी है कि इस समय आवश्यक वस्तुओं का उत्पादन प्रभावित न हो तथा कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक लगाई जाए। प्रधानमंत्री ने कारखानों, कार्यालयों और कार्यस्थल पर कोविड -19 के प्रसार को रोकने के लिए उन्‍हें ‘स्वच्छता’के महत्व की याद दिलायी और चिकित्सकीय सलाह का अनुसरण करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इस वायरस के प्रसार को रोकने की हमारी लड़ाई में सामाजिक तौर पर दूरी बनाए रखना हमारा सबसे बड़ा हथियार है। प्रधानमंत्री नेइन प्रतिनिधियों से ऐसे कठिन समय में महामारी से संबंधित मानवीय कारणों के लिए अपनी सीएसआर निधियों का उपयोग करने का भी अनुरोध किया।इस बातचीत में प्रधान सचिव, कैबिनेट सचिव तथा उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग सचिव ने भी भाग लिया।

 

Tags: Narendra Modi , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD