Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

विधायक ने गांव खिलची कदीम और खिलची जदीद को डवलपमेंट के लिए दी 54 लाख रुपए की ग्रांट

प्राइमरी स्कूल की बिल्डिंग और इंटरलॉकिंग टाइलों पर खर्च होंगे फंड्स

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फिरोजपुर , 21 Mar 2020

Last updated on: Mar 21, 2020, 00:00 IST

विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने फिरोजपुर शहरी हलके के दो गांवों खिलची कदीम और खिलची जदीद को डवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के लिए 54 लाख रुपए की ग्रांट दी है। ये राशि विधायक ने गांव में पहुंचकर गांव की पंचायतों के हवाले की। उन्होंने कहा कि हलके के विकास के लिए फंड्स की कोई कमी नहीं है। कैप्टन सरकार की तरफ से लगातार फंड्स जारी किए गए हैं। अब दो करोड़ रुपए की नई ग्रांट फिरोजपुर के गांवों के लिए जारी की गई है।उन्होंने बताया कि 30 लाख रुपए की लागत से गांव खिलची कदीम के प्राइमरी स्कूल की इमारत का कायाकल्प किया जाय़एगा। इन पैसों से स्कूल में पांच क्लास रूम, चारदीवारी समेत जरूरी साजो-सामान की खरीद की जाएगी। इसी तरह गांव को पानी की निकासी का प्रबंध करने और सड़कों को इंटरलॉकिंग टाइलों से पक्का करने के लिए 12.50 लाख रुपए की ग्रांट सौंपी गई है।विधायक की तरफ से गांव खिलची जदीद को भी 11.50 लाख रुपए की ग्रांट इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने और पानी की निकासी का इंतजाम करने के मकसद से दी गई है। इस राशि से गांव में जलभराव और कच्ची सड़कों की समस्या का समाधान हो जाएगा। दोनों गांव की पंचायतों ने विधायक पिंकी का इतनी बड़ी ग्रांट के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सरपंच गुरनायब सिंह, सुखविंदर सिंह, बलवीर सिंह बाठ, सुखविंदर सिंह अटारी, सुरजीत सिंह सरपंच, अमर सिंह सरपंच, कुलबीर सिंह सरपंच, सतनाम सिंह सरपंच, सुखचैन सिंह सरपंच, जुगनू सरपंच समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

 

Tags: Parminder Singh Pinky

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD