Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सुखबिन्दर सिंह सरकारिया ने 10 सहायक टाऊन प्लैनरों और 9 स्टैनोज़ को नियुक्ति पत्र दिए

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Mar 2020

Last updated on: Mar 09, 2020, 00:00 IST

आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया ने आज पुड्डा भवन, एस.ए.एस. नगर में 10 सहायक टाऊन प्लैनरों और 9 स्टैनोज़ को नियुक्ति पत्र दिए। इससे पहले पिछले साल जून महीने में भी 12 सहायक टाऊन प्लैनरों की नियुक्ति की गई थी।उन्होंने बताया कि विभाग के काम-काज में और तेज़ी लाने और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए समय-समय पर भर्ती की जा रही है क्योंकि पिछले कुछ सालों के दौरान अलग-अलग पदों पर काम कर रहे बहुत से अधिकारी सेवामुक्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्रों के विकास में योजनाबंदी की महत्ता को देखते हुए सहायक टाऊन प्लैनरों के पदों को भरना बेहद ज़रूरी था।उन्होंने कहा कि जब यह अधिकारी पद संभाल लेंगे तो विभाग के काम-काज में और तेज़ी आएगी और आम लोगों को विभिन्न सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। श्री सरकारिया ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार नौजवानों को रोजग़ार देने की वचनबद्धता के प्रति तेज़ी से काम कर रही है।आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव सर्वजीत सिंह ने बताया कि विभाग के कार्यों को और सुचारू बनाने के लिए यह भर्ती लाभप्रद सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि विभाग में कर्मचारियों और अधिकारियों की संख्या बढऩे से आम लोगों को दी जा रही विभिन्न सेवाएं अब और बेहतर ढंग से प्रदान की जा सकेंगी। इस मौके पर सीनियर टाऊन प्लैनर संजीव बावा और विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhbinder Singh Sarkaria

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD