Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

पतलीकूहल में बनेगा स्टेडियम, अस्पताल को 7.50 करोड़ : गोविंद सिंह ठाकुर

ठाकुर कुंजलाल दमोदरी ठाकुर ट्रस्ट भी क्षेत्र में बनाएगा आधुनिक अस्पताल

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

कुल्लू , 08 Mar 2020

Last updated on: Mar 08, 2020, 00:00 IST

वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा है कि मनाली विधानसभा क्षेत्र के केंद्रीय स्थल पतलीकूहल में एक स्टेडियम बनाया जाएगा। इसके निर्माण से क्षेत्र में खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों के आयोजन में सुविधा होगी। रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर पतलीकूहल में ठाकुर कुंजलाल दमोदरी ठाकुर मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम एवं मेडिकल जांच शिविर की अध्यक्षता करते हुए गोविंद सिंह ने यह जानकारी दी। इस आयोजन में देव सेवा संस्था, सोवर युवक मंडल, मायो अस्पताल मोहाली, महिला एवं बाल विकास विभाग, वन विभाग और स्वास्थ्य विभाग ने भी सहयोग किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए गोविंद सिंह ने बताया कि पतलीकूहल में अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बजाय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया जाएगा और इसके भवन के लिए साढे सात करोड़ का बजट मंजूर कर दिया गया है। इसके अलावा ठाकुर कुंजलाल दमोदरी ठाकुर मेमोरियल ट्रस्ट भी हंस फाउंडेशन की मदद से क्षेत्र में एक अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण करवाएगा, जिसमें मुफ्त इलाज की सुविधा होगी। इस अस्पताल के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। वन मंत्री ने बताया कि ट्रस्ट गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए प्रतिवर्ष 10 से 12 लाख तक की मदद कर रहा है। गरीब एवं असहाय मरीजों के इलाज के लिए ट्रस्ट और अन्य माध्यमों से लगभग चार करोड़ की आर्थिक सहायता दी गई है।

वन मंत्री ने बताया कि एक माह के अंदर पतलीकूहल के लिए अग्निशमन वाहन की व्यवस्था कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कुल्लू-मनाली हाईवे का कार्य रिकार्ड समय में पूरा किया गया है और अब इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही काफी सुविधाजनक हो गई है। इससे डीजल-पैट्रोल और समय की काफी बचत हो रही है। इसी वर्ष लेफ्ट बैंक सड़क को भी दुरुस्त किया जाएगा।इस अवसर पर गोविंद सिंह ने वन विभाग की ‘एक बूटा बेटी के नाम’ योजना के तहत नन्हीं कन्याओं को देवदार के पौधे और अन्य सामग्री वितरित की। उन्होंने बेटी है अनमोल योजना और मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की लाभार्थी लड़कियों को एफडी के दस्तावेज एवं उपहार भी प्रदान किए। वन मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया तथा क्षेत्र के महिला मंडलों को ट्रस्ट की ओर से संगीत वाद्य यंत्र प्रदान किए।इससे पहले स्थानीय पंचायत प्रधान विजय ठाकुर ने वन मंत्री का स्वागत किया तथा महिला दिवस के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों, संस्थाओं, आंगनबाड़ी वर्करों और महिला मंडल की कार्यकर्ताओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।इस अवसर पर ठाकुर कुंजलाल दमोदरी ठाकुर मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर लगाए गए स्वास्थ्य जांच शिविर में मायो अस्पताल मोहाली और क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के विशेषज्ञ डाक्टरों ने महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की तथा उन्हें आवश्यक दवाईयां वितरित कीं। इस मौके पर ठाकुर कुंजलाल दमोदरी ठाकुर मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी छविंद्र ठाकुर, धनेश्वरी ठाकुर, रजनी ठाकुर, वन अरण्यपाल अनिल शर्मा, मीरा शर्मा, सीएमओ डा. सुशील चंद्र, सोवर युवक मंडल के अध्यक्ष जय ठाकुर और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

 

Tags: Govind Singh Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD