Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने जगतसुख में किया संस्कृत महाविद्यालय का शुभारंभ

जगतसुख में होटल प्रबंधन संस्थान खोला जाएगा, 40 बीघा भूमि में बनेगा संस्थान

Govind Singh Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Kullu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 14 Oct 2022

Last updated on: Oct 14, 2022, 00:00 IST

शिक्षा भाषा और संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मनाली विधानसभा के अंतर्गत जगतसुख में संस्कृत महाविद्यालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है। प्रदेश की साक्षरता दर देश में अव्वल स्थान पर है। शिक्षा के अन्य मांगों में भी हिमाचल प्रदेश देश के दूसरे राज्यों से बेहतर स्थिति में है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शिक्षा पर कुल बजट का 16% व्यय किया जा रहा है जबकि राष्ट्रीय दर 6% की है। उन्होंने कहा मनाली विधानसभा क्षेत्र में अनेक नए स्कूल खोलने तथा बहुत से स्कूलों को अपग्रेड किया गया है। साथ ही 30 करोड़ की लागत से ज्यादा के नए भवन निर्माण किए गए हैं।शिक्षा मंत्री ने कहा कि संस्कृति कॉलेज जगतसुख के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की बड़ी देन है ।

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में सभी प्रकार के अनुष्ठान विवाह शादी व कर्मकांड संस्कृत में होते हैं और संस्कृत सभी भाषाओं की जननी भी है इसलिए अधिक से अधिक बच्चे संस्कृत पढ़े इसमें रोजगार की भी अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि जगतसुख में 40 बीघा भूमि पर एक शानदार संस्कृत महाविद्यालय का भवन बनाया जाएगा बहरहाल इस की कक्षाएं वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में चलेंगे।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का कुल्लू दशहरे में आगमन को ऐतिहासिक बताया उन्होंने कहा कि देश का कोई प्रधानमंत्री पहली बार कुल्लू दशहरा में आया है और यह दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। क्षेत्र के विकास की चर्चा करते हुए गोविंद ठाकुर ने कहा कि उन्होंने मनाली विधानसभा क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं रखी है और हर क्षेत्र का विकास किया है हर व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के प्रयास किए हैं। 

उन्होंने कहा कि नाथन को नई ग्राम पंचायत बनाया, और इसमें स्वास्थ्य उप केंद्र भी दिया। उन्होंने कहा हरिपुर में पशुपालन अस्पताल बनाया, नगर में नई तहसील बनाई तथा जल शक्ति विभाग का उपमंडल खोला। उन्होंने कहा कि पूर्व कार्यकाल में बंदरोल में नवोदय विद्यालय तथा शिवबाग में पॉलिटेक्निक महाविद्यालय उनकी देन है।

गोविंद ठाकुर ने कहा कि जगतसुख में होटल प्रबंधन संस्थान खोला जाएगा और यह संस्थान 40 बीघा भूमि में बनेगा संस्थान की स्वीकृति का मामला केंद्र सरकार को प्रेषित किया गया है। उन्होंने कहा कि मनाली विश्व पटल पर जाना माना पर्यटन स्थल है और यहां पर पर्यटन की अपार संभावनाओं के चलते होटल प्रबंधन संस्थान का खोला जाना बहुत जरूरी है।

शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश श्रीनिवास रामानुजन विद्यार्थी डिजिटल योजना के तहत मेधावी छात्र-छात्राओं को मोबाइल फोन भी वितरित किए। हिमाचल प्रदेश राज्य भाजपा के उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि गोविंद ठाकुर ने मनाली विधानसभा का चौमुखी विकास करने के लिए दिन रात मेहनत की है। कोई एक ऐसा क्षेत्र नहीं जहां तक विकास ना पहुंचा हूं और कोई एक ऐसा व्यक्ति नहीं जो सरकार की योजनाओं से लाभान्वित ना हो रहा हो।

जिला भाजपा अध्यक्ष भीम सेन शर्मा ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखें । उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिस प्रकार से प्रदेश का विकास किया है वह अपने आप में इतिहास है और एक बार फिर भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी। इससे पूर्व थाने ग्राम पंचायत के प्रधान ने स्वागत किया तथा क्षेत्र की मांगो से मंत्री को अवगत करवाया। ऋषि युवक मंडल  ने जगतसुख में स्पोर्ट्स हॉस्टल खोलने की मांग भी मंत्री से की।

मुख्य  चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुशील चंद्र शर्मा, राजकीय डिग्री महाविद्यालय हरिपुर के प्राचार्य डॉ मनदीप शर्मा, उप निदेशक शिक्षा शांतिलाल शर्मा सहित पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधि भाजपा के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में स्थानीय जनता समारोह में उपस्थित रही। पंचायत प्रधान पुष्पा ठाकुर, अमर ठाकुर, कल्पना तथा राज्य महिला आयोग की सदस्य मंजरी नेगी व जिला परिषद सदस्य मीना ठाकुर ने इस अवसर पर अपने विचार रखे हैं इन सभी ने अपने अपने क्षेत्रों में पिछले 5 साल में हुए विकास की गिनती की।

जिलाध्यक्ष भीमसेन मंडल अध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री अखिलेश कपूर, मंडल महामंत्री ठाकुर दास, उपाध्यक्ष पंचायत समिति अनीता ठाकुर, राजकीय महाविद्यालय हरिपुर के प्राचार्य हरीमन शर्मा, सहित विभिन्न पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधि भाजपा के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में शहर की जनता समारोह में उपस्थित थे।             

 

Tags: Govind Singh Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Kullu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD