Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गोविंद सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग उपमंडल कार्यालय बबेली का उद्वघाटन किया

Govind Singh Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Kullu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मनाली , 12 Oct 2022

Last updated on: Oct 12, 2022, 00:00 IST

शिक्षा, भाषा- कला एवं संस्कृति मंत्री श्री गोविंद सिंह ठाकुर ने आज मनाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्तरोन्नत राजकीय उच्च पाठशाला नल्हाच और हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग उपमंडल कार्यालय बबेली का उद्वघाटन किया। उन्होंने बताया कि बर्तमान सरकार के कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी सुधार हुआ है, अब इस क्षेत्र के लोगों को अपने बच्चों विज्ञान की शिक्षा के लिए कुल्लू भेजने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

जिंदोड़ तथा बाशिंग के उच्च विद्यालयों को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत किया गया है।उन्होंने कहा कि कुल्लू में कई नए स्कूलों को स्तरोन्नत किया गया है तथा कई नए स्कूल खोले गए हैं।उन्होंने जानकारी दी कि जगतसुख में संस्कृत महाविद्यालय खोलने के लिए 3 हेक्टेयर भूमि का चयन करने  के साथ ही प्रारम्भ आवश्यक स्टाफ़ की भी नियुक्ति कर दी गई है, तथा  14 अक्टूबर से यहां नई शिक्षा नीति के अंर्तगत विभिन्न विषयों में पढ़ाई शुरू होगी जिसका लाभ कुल्लू सहित लाहौल- स्पीति के लोगों को भी मिलेगा।

उन्होंने कहा कि पॉलिटेक्निक कॉलेज सेउबाग के बनने से यहां के छात्रों को तकनीकी शिक्षा के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ता। नवोदय स्कूल बादरोल में स्थापित किया गया है, जिससे कि मेधावी छात्रों को सरकार द्वारा मुफ्त में शिक्षा ग्रहण करने का अवसर मिल रहा है। भेखली में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का अपना भवन निर्मित किया जाएगा तथा बबेली में भी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोला गया है।रामशिला-भेखली-व्यासर की 45 किलोमीटर की सड़क मुररम्मत का काम  20 करोड़ रुपये ख़र्च कर पूरा किया गया है।

उन्होंने प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली एवं मुफ़्त पानी की सौगात प्रदेश की जनता को दी है। मगिलाओं के लिए सरकारी बसों में 50% किराए में छूट प्रदान की है। उन्होंने बताया कि देव भूमि कुल्लू में दशहरे के अवसर पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री का आना अपने आप में एक गौरव की बात है। जिसने देवभूमि की देवपरम्परा की ख्याति पूरे देश में स्थापित हुई है।

 प्रत्येक महिलामण्डल को ढोलक, हारमोनियम चिमटा व 25 कुर्सियां दी गई हैं। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा एवं खेल की ओर ध्यान देने का संदेश दिया।उन्होंने यहां पर खेल मैदान बनाने के लिए 2 लाख देने की घोषणा की, तथा महिलामण्डल में शौचालय निर्माण कार्य तुरन्त आरम्भ करने हेतु 20 हज़ार प्रदान किये।इस अवसर पर उच्च शिक्षा निदेशक शान्ति लाल, उपप्रधान चमन लाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Govind Singh Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Kullu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD