Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

स्‍मृति इरानी ने बीबीबीपी योजना को परिवर्तन का माध्‍यम बनाने वाली बेहतरीन प्रथाओं का सफल नेतृत्‍व करने वालों पर पुस्‍तक जारी की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Mar 2020

Last updated on: Mar 05, 2020, 00:00 IST

केन्‍द्रीय महिला और बाल विकास मंत्री श्रीमती जुबिन इरानी ने आज नयी दिल्‍ली में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ योजना का सफल नेतृत्‍व करने वालों पर ‘क्रोनिकल्‍स ऑफ चेंज चैंपियन्‍स’ शीर्षक से एक पुस्‍तक का विमोचन किया।यह पुस्‍तक प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की महत्‍वाकांक्षी योजना बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ योजना के तहत राज्‍यों तथा जिलों के स्‍तर पर की गई 25 नवाचार पहलों से जुड़ी सफलता की कहानियों का संकलन है। इसमें योजना को सफल बनाने के लिए जमीनी स्‍तर पर किए गए प्रयासों तथा जिला प्रशासन और अग्रिम पं‍क्‍ति पर काम करने वालों के जरिए सामुदायिक भागीदारी का बेहतरीन उदाहरण प्रस्‍तुत किया गया है।श्रीमती इरानी ने योजना को सफल बनाने के लिए नवाचार पहल करने वाले  25 जिलों और उनकी राज्‍य सरकारों की सराहना की। उन्‍होंने उम्‍मीद जताई कि पुस्‍तक में कहानी के रूप में संकलित की गई ये पहलें अन्‍य जिलों और समुदायों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगीं।उन्होंने सभी प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे इस जनआंदोलन में शामिल होकर बालिकाओं के अधिकारों का समर्थन करते हुए लिंग भेद रहित समाज के निर्माण के लिए सामूहिक रूप से आगे बढ़ें।श्रीमती इरानी ने आगे कहा कि योजना का जारी रहना बालिकाओं के लिए देश के संकल्प को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह दशक भारतीय महिलाओं और बालिकाओं का दशक होगा। 

केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि इस वर्ष उनका मंत्रालय स्कूल बीच में छोड़कर जाने वाली लड़कियों को स्कूलों में वापस लाने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय के साथ मिलकर स्थानीय समुदाय की मदद से एक मिशन शुरू करेगा। उन्होंने बालिका लिंगानुपात में पिछड़ रहे हैं  जिलों से हरियाणा और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्‍यों के साथ मिलकर काम करने को कहा जिन्होंने बालिकाओं के लिंगानुपात में सुधार के लिए सराहनीय कार्य किया है।इस अवसर पर महिला एंव बाल विकास मंत्रालय के सचिव की अध्‍यक्षता में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ: जनआंदोलन के माध्‍यम से लैंगिक भेदभाव के चलन को चुनौति’ पर एक पैनल चर्चा भी आयोजित की गई और बीबीबीपी पर एक डाक्यूमेन्ट्री फिल्म भी दिखाई गई।बीबीबीपी योजना बाल लिंग अनुपात में कमी और महिलाओं के सशक्तिकरण से संबंधित मुद्दों को संबोधित करने के लिए एक व्यापक कार्यक्रम के रूप में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 जनवरी, 2015 को पानीपत, हरियाणा से शुरु की गई थी। वर्तमान में यह देश के सभी 640 जिलों में चलाई जा रही है।यह योजना तीन मंत्रालयों, महिला एवं बाल विकास, स्‍वास्‍थ्‍य एंव परिवार कल्‍याण तथा मानव संसाधन विकास मंत्रालय की संयुक्‍त पहल है।सामुदायिक स्‍तर पर सबकी भागीदारी इस योजना का आधार स्‍तंभ है।आज आयोजित कार्यक्रम में केन्‍द्र और राज्‍य सरकारों, जिला प्रशासनों और विभिन्‍न हितधारकों की सक्रिय भागीदारी देखी गई।

 

Tags: Smriti Irani , Debasree Chaudhuri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD