Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

वी.पी. सिंह बदनौर ने प्रशासनिक इकाई और पंजाब रेड क्रास की सालाना आम मीटिंग (एजीएम) की की प्रधानगी

रूपनगर के हिस्से में आई ओवरऑल ट्रॉफी

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Mar 2020

Last updated on: Mar 03, 2020, 00:00 IST

पंजाब के राज्यपाल और पंजाब रेड क्रास सोसायटी के प्रधान वी.पी. सिंह बदनौर ने आज राज्य रेड क्रास सोसायटी के ज़रूरतमंदों की परेशानियों को घटाने सम्बन्धी गतिविधियों बाबत एक राज्य स्तरीय जागरूकता मुहिम की शुरुआत करने के लिए डिप्टी कमिश्नरों के साथ मुलाकात की। उन्होंने वित्तीय जिम्मदारियों को पहल के आधार पर निपटाने के लिए चोखी रूचि अभिव्यक्त की। उन्होंने जि़ला शाखाओं और प्रांतीय शाखा को एक दूसरे के साथ तालमेल बनाकर काम करने की सलाह दी।पंजाब रेड क्रास सोसायटी की प्रशासनिक इकाई की मीटिंग को संबोधन करते हुए राज्यपाल ने प्रशिक्षण देने सम्बन्धी टाईम-टेबल तैयार करने और हरेक जि़ले में प्राथमिक सहायता देने के लिए प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु डिप्टी कमिश्नरों को कहा। उन्होंने कहा कि सोशल एमरजैंसी रिस्पांस वलंटीयजऱ् स्कीम के अंतर्गत राज्य के हरेक जि़ले में 1000 शिक्षित वॉलंटियर तैयार करने का एक पृथक प्रयास है।पंजाब रेड क्रास सोसायटी और संैट जॉन एंबुलेंस की पहलकदमियों संबंधी बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य फ़स्र्ट एड ट्रेनिंग, टीबी की रोकथाम, एडज़ और एच.आई.वी. प्रोजैक्टों और राज्य में नशा मुक्ति मुहिम में सबसे बढिय़ा प्रदर्शन करने वाला राज्य रहा है और अब कुष्ठ रोग के ख़ात्मे पर पूरा ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने जि़लों में आपदा प्रबंधन को मज़बूत करने और आपदा प्रबंधन की गतिविधियों में सभी हिस्सेदारों को प्रशिक्षण देने के लिए रेड क्रास के प्लेटफार्म का प्रयोग करने के लिए भी कहा है। बार एसोसिएशन पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के सदस्यों को फस्र्ट एड का प्रशिक्षण देने वाला पहला राज्य बनने पर एक और उपलब्धि के लिए उन्होंने पंजाब रेड क्रास की भी प्रशंसा की।मानवतावादी सेवाओं के सम्मान में राज्यपाल ने यूनिवर्सिटियों के प्रबंधकों को पुरस्कार भी भेंट किये जिन्होंने रेड क्रास के मिशन और संदेश को आगे ले जाते हुए पंजाब रेड क्रास के साथ समझौतों पर दस्तख़त किये हैं।जि़ला रेड क्रास सोसायटी के प्रधान के तौर पर काम कर रहे सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों और फस्र्ट एड का प्रशिक्षण, खूनदान मुहिम, सदस्यता दाखि़ला और स्टेट ब्रांच को वित्तीय योगदान देने जैसी गतिविधियों में बढिय़ा प्रदर्शन करने वाले एसएसपीज़ का सम्मान किया गया। इस मौके पर कॉलेज और स्कूल के प्रिंसिपल और बार एसोसिएशन, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के प्रधान, आदरणीय और समाजसेवियों समेत कुछ मशहूर शख्सियतों को भी सम्मानित किया गया। शानदार कारगुज़ारी के लिए ओवरऑल ट्राफी जि़ला रूपनगर ने प्राप्त की।इससे पहले पंजाब स्टेट रेड क्रास सोसायटी के सचिव सी.एस. तलवार, ने सदन की मंजूरी के लिए मीटिंग का एजेंडा रखा। उन्होंने धन्यवाद प्रस्ताव भी पेश किया।इस मौके पर अन्यों के अलावा राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री जे.एम. बालामुरूगन, सामाजिक सुरक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्रीमती राजी पी श्रीवास्तव आई.ए.एस., फऱीदकोट डिविजऩ के कमिश्नर श्री रवीन्दर कुमार कौशिक आई.ए.एस., श्री सुमेर सिंह गुर्जर आई.ए.एस, कमिश्नर (फिऱोज़पुर डिविजऩ), श्री दीपइन्दर सिंह, कमिश्नर, (पटियाला डिविजऩ), डॉ. अवनीत कौर, डायरैक्टर (सवास्थ्य सेवाएं, पंजाब), पंजाब राज्य रेड क्रास शाखा के वाइस चेयरमैन और पंजाब सरकार के अन्य सीनियर अधिकारी भी शामिल थे।

 

Tags: VP Singh Badnore

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD