Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य

 

स्वर्णिम विजय वर्ष समारोह; पंजाब के राज्यपाल द्वारा वज्र कोर में अभिनंदन समारोह

VP Singh Badnore, Jalandhar, Swarnim Vijay Varsh Celebrations, Vajra Corps, Defenders of Punjab, Lt Gen C Bansi Ponnappa, Military
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 14 Aug 2021

Last updated on: Aug 14, 2021, 00:00 IST

पंजाब के माननीय राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर ने जालंधर कैंट में वज्र कोर का दौरा किया और 14 अगस्त 2021 को सेना के वज्र कोर जिसे आमतौर पर "पंजाब के रक्षक" के रूप में जाना जाता है, द्वारा आयोजित एक शानदार समारोह में वेटरन्स और वीर नारियों को सम्मानित किया। 1971 के भारत-पाक यूद्ध में पाकिस्तान पर जीत की ५०वीं वर्षगांठ को स्वर्णिम विजय वर्ष के रूप में मनाने और उस युद्ध में भाग लेने वाले दिग्गजों के सम्मान में यह आयोजन किया गया। राज्यपाल का स्वागत और संचालन लेफ्टिनेंट जनरल सी बंसी पोनप्पा, जनरल ऑफिसर कमांडिंग वज्र कोर द्वारा किया गया। राज्यपाल ने वज्र शौर्य स्थल पर माल्यार्पण कर के भारतीय सेना के बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने वज्र संग्रहालय का दौरा किया।तत्पश्चात, वयोवृद्ध वीरों और शहीदों को श्रद्धांजलि के रूप में आयोजित सम्मान समारोह में, माननीय राज्यपाल ने 20 पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में माननीय राज्यपाल ने 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारत माता के गौरवशाली सपूतों को याद किया। उन्होंने भारतीय सेना की व्यावसायिकता और लोकाचार में अपना गहरा विश्वास व्यक्त किया और राष्ट्र निर्माण में सेना के अमूल्य योगदान की प्रशंसा की। समारोह में सभी COVID 19 सावधानियों को सुनिश्चित करते हुए, वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों, 1971 के युद्ध के दिग्गजों, वीर नारियों, सेवारत सैनिकों और नागरिक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।हरित पृथ्वी अभियान को समर्थन देते हुए, माननीय राज्यपाल ने एक पौधा लगाया और सभी को पर्यावरण की रक्षा के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

Tags: VP Singh Badnore , Jalandhar , Swarnim Vijay Varsh Celebrations , Vajra Corps , Defenders of Punjab , Lt Gen C Bansi Ponnappa , Military

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD