Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह मोहाली में किया गया आयोजित

राज्यपाल पंजाब ने राष्ट्रीय झंडा लहराया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस.नगर , 26 Jan 2021

Last updated on: Jan 26, 2021, 00:00 IST

72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर मोहाली में राज्य स्तरीय समारोह करवाया गया। पंजाब के राज्यपाल श्री वीपी सिंह बदनौर ने डीजीपी पंजाब श्री दिनकर गुप्ता, मुख्य सचिव विनी महाजन, जिला और सैशन जज आर.एस. राय, डिप्टी कमिशनर गिरीश दियालन और अन्य आदरणियों की हाजिरी में सरकारी कालेज फेज़-6 में स्टेडियम में तिरंगा लहराया।सभी को बधाई देते हुये उन्होंने स्वतंत्रता संग्रामियों और फौजियों के बलिदानों को याद किया जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपनी जानें कुर्बान की और भारतीय संविधान के निर्माताओं का धन्यवाद भी किया जिनकी दूरदर्शी के कारण ही हम आज विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र और गणतंत्र के तौर पर उभरे हैं।‘खुशहाली और हरियाली’ के प्रति पंजाबियों के योगदान की सराहना करते हुये राज्यपाल ने कहा कि पंजाब खुशहाली और हरियाली के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है और उन्होंने उम्मीद की कि आने वाले समय में पंजाब के लोग शांतिपूर्ण ढंग से इसको बनाई रखेंगे।उन्होंने कहा कि पंजाब के किसानों ने कृषि उत्पादन और राज्य के विकास में बहुत बड़ा योगदान डाला है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे उम्मीद है कि किसानों की मुश्किलों को जल्द ही बातचीत के द्वारा हल किया जायेगा। मैं उन किसानों को श्रद्धांजलि भेंट करता हूँ जिन्होंने अपनी जान गवाई है और उनके परिवारों के साथ हमदर्दी प्रकट करता हूं।हमें मान है कि पंजाब राज को जय जवान, जय किसान का एक प्रतीक माना जाता है। उन्होंन कहा कि पंजाब के लोगों ने हमेशा भारत की तरक्की में अपना विशेष योगदान डाला है।

उन्होंने कहा कि पंजाब गुरूओं, संतों और पीरों की धरती है जिन्होंने हमेशा हमें प्रेरित किया और मार्गदर्शन किया है। हम सभी मान महसूस करते हैं कि इस साल श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व को भी उसी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है जैसे कि हम पिछले साल श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व मनाया था।कोविड 19 संबंधी बोलते हुये राज्यपाल ने कहा, ‘विश्वव्यापी महामारी के विरुद्ध भारत की लड़ाई एक नाजुक मोड़ पर पहुँच गई है। सेहतमंद, कोविड मुक्त भारत की मुहिम को प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों के कारण देश में बनाऐ गए टीके को मंजूरी मिलने से और मजबूती मिली है। मैं इस मुहिम में शामिल सभी वैज्ञानिकों और खोजकर्ताओं को बधाई देता हूँ।’ कोरोना वायरस महामारी के दौरान हम ग्लोबल आर्थिकता में महत्वपूर्ण योगदान डालने में सफल रहे हैं। आत्म निर्भर भारत को भी भरपूर समर्थन मिला है। देश निवासियों का मन और धारणा स्वदेशी सामान की तरफ बढ़ रही है। उन्होंने आगे कहा कि आज भारत ने विश्व भर में अपनी अलग पहचान बना ली है।‘नानक नाम चढ़दी कला, तेरे भाने सरबत दा भला’ के साथ समाप्ति करते हुये राज्यपाल ने उम्मीद जताई कि हम एक नयी सोच, नये विचार, देशभगती और समर्पण के साथ पंजाब और देश को और मजबूत करने के लिए यतनशील रहेंगे।इससे पहले राज्यपाल ने डीएसपी रुपिन्दरदीप कौर सोही के नेतृत्व अधीन पंजाब पुलिस (पीआरटीसी जहानखेलां), यूटी (चण्डीगढ़) पुलिस, पंजाब पुलिस के ब्रास एंड पाईप बैंड और एनसीसी कैडेटों की एक प्रभावशाली परेड से सलामी ली। इस मौके पर सामाजिक मुद्दों को दर्शाती झांकियां भी निकाली गई। महत्वपूर्ण बात यह रही कि पूरे गणतंत्र दिवस परेड में सिर्फ एक ही महिला भागीदार थी जिसने परेड कमांडर की सबसे अहम भूमिका निभाई।

 

Tags: VP Singh Badnore , Republic Day , Republic Day 2021 , Republic Day India , 72nd Republic Day , 26th January , Bharat Mata Ki Jai , Vande Matram , S.A.S. Nagar , Dinkar Gupta , Vini Mahajan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD