करीब 15 करोड रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों की शुरुआत करते हुए विधायक परमिन्दर सिंह पिंकी ने शहरी हलके की 10 पंचायतों को 73 लाख रुपए के के चैक बाँटे। इसमें से गांव कामलवाला छोटा की पंचायत को 7.50 लाख, अली वाला को 7.50 लाख, कालू वाला 9 को लाख, इलमे वाला को 7.50 लाख, ग़ुलामेवाला को 8 लाख, आरिफ के को 7.50 लाख, नवां गाँव को 7.50 लाख, खड़ौले को 5 लाख, दौलतपुरा को 6 लाख और टली सैदा शाहु को 7.50 लाख के चैक बाँटे। विधायक ने बताया कि यह राशि इन गाँवों में विभिन्न विकास कार्यों पर ख़र्च की जायेगी, जिससे सड़कों, गलियों, नालियों और छप्पड़ों समेत कई तरह के काम किये जाएंगे।विधायक पिंकी ने चैक वितरण पर संबंधित गांवों की पंचायतों को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश के गाँवों का सर्व पक्षीय विकास करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है और करोड़ों रुपए की लागत के साथ हलके गाँवों को शहरी क्षेत्रों की तरह डेवलप करके इन्हें मॉडल गाँवों के तौर पर विकसित किया जायेगा।उन्होंने कहा कि हलके के गाँवों के लोगों को शहरी तर्ज़ पर सभी ज़रूरी सहूलियतें मुहैया करवाई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों में स्ट्रीट लाईटों, छप्पड़ों की साफ़ -सफ़ाई और चारदीवारी, इंटरलोकिंग टाईलों, गलियों, नालियों और शमशानघाट के निर्माण इत्यादि कार्य करवाए जाएंगे जिससे गाँव वासियों को ज़रूरी बुनियादी सहूलतें मिल सकें।विधायक ने कहा कि शहरी हलके के चौतरफा विकास के लिए फंड्स की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी और सरकार की तरफ से तरफ से लगातार विकास कार्यों के लिए फंड्स जारी किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फ़िरोज़पुर के लोगों के साथ किए गए सभी वायदे पूरे किये जा रहे हैं, चाहे फ़िरोज़पुर के पार्कों के आधुनिकीकरन की बात हो या पी.जी.आई सैंटर लाने की बात हो, सभी मुद्दों पर काम किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह पार्टीबाजी से ऊपर उठकर गाँवों के विकास के लिए सरकार को सहयोग दें।इस मौके पर बलि सिंह उस्मान वाला, नंबरदार कासम, सरपंच गुरजिन्दर सिंह, सरपंच हरबंस सिंह, सरपंच कुलविन्दर कौर, सूबा सिंह सरपंच, रमेश सिंह सरपंच, सुखजिन्दर सिंह सरपंच, गुरप्रीत सिंह सरपंच, कुलवंत सिंह सरपंच, सरपंच मुक्खा सिंह, सारज सिंह, जसकरन सिंह, सुखबीर सिंह, डा. जसविन्दर सिंह, हरबंस सिंह और अमर सिंह समेत बड़ी संख्या में गाँवों के सरपंच, पंच, नंबरदार और गणमान्य उपस्थित थे।