Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रधान मंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत जिले के 20899 लाभार्थियों को दिया जा चुका है 8 करोड़ 27 लाख रुपए का लाभ: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने लिया महिलाओं व बच्चों के विकास संबंधी विभिन्न योजनाओं का जायजा

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 20 Feb 2020

Last updated on: Feb 20, 2020, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि महिलाएं व बच्चे समाज का महत्वपूर्ण अंग है व दो तिहाई से अधिक आबादी इस वर्ग की है। वे आज जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में महिलाओं व बच्चों के विकास संबंधी अलग-अलग योजनाओं की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जिले में प्रधान मंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत जिले के 20899 लाभार्थियों को अब तक 8 करोड़ 27 लाख एक हजार रु पए का लाभ दिया जा चुका है और उक्त राशी लाभार्थी के बैंक खाते में डाली जा चुकी है। इस दौरान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि लड़कियों का अस्तित्व कायम रखने के लिए शिक्षा द्वारा उनका सशक्तिकरण करना समय की मुख्य जरु रत है। इस लिए जरु री है कि लड़कियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन व समाज की ओर से विशेष ध्यान दिया जाए व प्रयास किए जाएं।डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इस कार्य को संपन्न करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से लड़कियों के लिए स्कूलों में बालिका मंच बनाए गए हैं। स्कूलों व कालेजों में पढ़ रही लड़कियों को आत्म रक्षा के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा महिलाओं व लड़कियो के लिए नि:शुल्क ड्राइविंग ट्रेनिंग क्लासिज भी चलाई जा रही है। उन्होंने पोषण अभियान के बारे में अपने विचार रखते हुए कहा कि बच्चों को पौष्टिक आहार मिलना उनका अधिकार है, इस लिए स्वास्थ्य, शिक्षा , महिला व बाल विकास विभाग और जल सप्लाई विभाग को संयुक्त प्रयास करने चाहिए ताकि हर व्यक्ति को पौष्टिक व सही तत्वों वाला साफ सुथरा आहार प्राप्त हो सके।श्रीमती अपनीत रियात ने इस दौरान सिविल अस्पताल होशियारपुर में स्थापित किए गए वन स्टाप सैंटर की कारगुजारी की समीक्षा करते हुए बताया कि इस संस्था की ओर से हिंसा, दुष्कर्म, यौन शोषण व तेजाबी हमले से पीडि़त महिलाओं व लड़कियों को मैडिकल, पुलिस व कानूनी सहायता नि:शुल्क प्रदान की जाती है। इस लिए कोई भी पीडि़त महिला इस संस्था से सहायता ले सकती हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्री हरप्रीत सिंह सूदन, एस.पी. श्रीमती मंजीत कौर, जिला प्रोग्राम अधिकारी डा. कुलदीप सिंह, जिला बाल सुरक्षा अधिकारी डा. हरप्रीत कौर के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: DC Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD