Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

वाइस एडमिरल ए.के.चावला ने एनसीसी कैडेटों का स्वागत किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोच्चि , 18 Feb 2020

Last updated on: Feb 18, 2020, 00:00 IST

नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस 2020 के दौरान शानदार प्रदर्शन करने के लिए एर्नाकुलम ग्रुप के एनसीसी कैडेटों के स्वागत के लिए दक्षिणी नौसेना कमान कोच्चि के मुख्यालय में आज एक समारोह का आयोजन किया गया। वाइस एडमिरल ए.के.चावला पीवीएसएम, एवीएसएम, एनएम, वीएसएम, एडीसी, दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ समारोह के विशिष्ट अतिथि थे। कमांडर इन चीफ को तीनों सेनाओं के एनसीसी कैडेटों ने शानदार गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया। समारोह में एर्नाकुलम त्रिशुर जिले के विभिन्न शैक्षिक संस्थानों के 150 वरिष्ठ और कनिष्ठ एनसीसी कैडेट भी उपस्थित थे।कैडेट भावना एस.पई, सर्वश्रेष्ठ कैडेट सीनियर विंग (सेना) स्वर्ण पदक, कैडेट अर्पिता रंजित, सर्वश्रेष्ठ कैडेट सीनियर विंग (वायुसेना) वर्ग में चौथा स्थान, कैडेट्स स्नेह, घुड़सवारी प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक, कैडेट काठिया वर्गीस, सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, कैडेट तेजश्री प्रवीन, जूनियर विंग वर्ग में सर्वश्रेष्ठ कैडेटों में पांचवां स्थान को फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ ने एनसीसी कैडेटों को नकद पुरस्कार, स्मारक चिन्ह और प्रमाण-पत्र प्रदान किए।एनसीसी कैडेटों को संबोधित करते हुए वाइस एडमिरल ए.के. चावला ने कहा कि एनसीसी ने हमेशा राष्ट्र निर्माण में मुख्य भूमिका निभाई है और इसलिए यह जरूरी है कि प्रशिक्षण तथा अनुशासन को महत्व दिया जाए। उन्होंने एनसीसी कैडेटों से कहा कि वह भरपूर समर्पण और निष्ठा के साथ काम करें। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान, पौधारोपण, तम्बाकू निरोधी / मादक पदार्थ की रोकथाम के लिए अभियान, यातायात, जागरूकता अभियान और बाढ़ राहत गतिविधियों में सराहनीय काम करने के लिए एनसीसी ग्रुप मुख्यालय एर्नाकुलम की सराहना की।एनसीसी ग्रुप मुख्यालय एर्नाकुलम के कमांडर कोमोडोर आर.आर.अय्यर, वीएमएम हैं। एनसीसी प्रशिक्षण और सामाजिक सेवा गतिविधियों में मुख्यालय का अहम योगदान रहा है। प्रशिक्षण वर्ष 2019-20 के दौरान एर्नाकुलम और त्रिशुर में स्थित ग्रुप मुख्यालयों की विभिन्न एनसीसी इकाईयों को अखिल भारतीय प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार करने को सघन प्रशिक्षण दिया गया था। एर्नाकुलम ग्रुप मुख्यालय ने 6 वर्षों के अंतराल के बाद आईजीसी – आरडीसी (गणतंत्र दिवस शिविर के लिए अंतर-समूह चैम्पियनशिप) बैनर प्रतिस्पर्धा में भी विजय हासिल की थी।   

 

Tags: Miltary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD