Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

संयुक्त सैन्य अभ्यास सम्‍प्रीति-IX के समापन समारोह की प्रेस विज्ञप्ति

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेघालय , 16 Feb 2020

Last updated on: Feb 16, 2020, 00:00 IST

भारत और बांग्लादेश की सेनाओं ने मेघालय के उमरोई में पिछले दो हफ्तों के दौरान, 03 फरवरी से 16 फरवरी, 2020 तक संयुक्त सैन्य अभ्यास सम्‍प्रीति-IX में भाग लिया। संयुक्त अभ्यास के 9वें संस्करण के रूप में, इस सम्‍प्रीति अभ्‍यास का समापन 16 फरवरी, 2020 को हुआ। इस अवसर पर, दोनों सेनाओं के पर्यवेक्षक प्रतिनिधिमंडल के प्रमुखों ने इसमें भागीदारी करने वाले सैनिकों की अभ्यास उद्देश्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त करने के लिए प्रशंसा की। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सैन्य संबंधों को मजबूत बनाना था, जिसने दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे के साथ सामरिक अभ्यास के साथ-साथ संचालन तकनीकों को भी समझ सकें। इस सैन्‍य अभ्यास ने दोनों देशों के सैनिकों को आतंकवाद रोधी अभियानों, आतंकवाद से निपटने के अभियानों और विशेष रूप से वनों और अर्ध-शहरी इलाकों में आपदा प्रबंधन के लिए असैन्‍य अधिकारियों को सहायता प्रदान करने के लिए अपने अनुभवों को साझा करने हेतु एक आदर्श मंच भी प्रदान किया।

2. संयुक्त अभ्यास की श्रृंखला-सम्‍प्रीति, भारत और बांग्लादेश के बीच विश्वास और मित्रता की डगर पर एक महत्वपूर्ण सैन्य और कूटनीतिक पहल का प्रतीक है, जो प्रत्येक संस्करण में भाग लेने वाले अधिकारियों और सैनिकों की मेहनत और पसीने से पोषित होती है। प्रशिक्षण के अलावा, दोनों देशों के सैन्‍य दस्‍तों ने वॉलीबॉल और बास्केटबॉल मैचों जैसी कई मित्रतापूर्ण खेल गतिविधियों में भाग लिया। भारत-बांग्लादेश के बीच हुए इस संयुक्त अभ्यास का समापन एक शानदार परेड और पारंपरिक रूप से स्मृति चिन्ह के आदान-प्रदान के द्वारा किया गया। यह संयुक्त अभ्यास निस्संदेह ही अभूतपूर्व रूप से सफल रहा है। इस अभ्‍यास से दोनों देशों की सेनाओं के बीच न सिर्फ आपसी समझ अपितु संबंधों को मजबूत बनाने में मदद मिली है।

 

Tags: Miltary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD