Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सैन्य अभ्यास अजेय वॉरियर - 2020 का शुभारंभ

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

इंग्लैंड , 13 Feb 2020

Last updated on: Feb 13, 2020, 00:00 IST

भारत और इंग्लैंड के बीच 5वें संयुक्त सैन्य अभ्यास अजेय वॉरियर की आज इंग्लैंड के सैलिसबरी प्लेन्स में शुरूआत की। शहरी एवं अर्द्ध शहरी क्षेत्रों में उग्रवाद और आतंकवादी गतिविधियों से निपटने में सैन्य टुकड़ियों को प्रशिक्षण देना इस अभ्यास का लक्ष्य है और सैन्य अभ्यास अजेय वॉरियर-2020 को भारत और इंग्लैंड के बीच दीर्घकालिक रणनीतिक संबंधों का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा सकता है।इस अभ्यास के शुभारंभ के दौरान यूके-7 इन्फेट्री ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर टॉम बेविक ने भारतीय सैन्य दल का स्वागत किया। इस सैन्य अभ्यास के हिस्से के रूप में उग्रवाद एवं आतंकवादी गतिविधियों से निपटने के बारे में महत्वपूर्ण व्याख्यानों, प्रदर्शों तथा ड्रिलों को आयोजित किया जाएगा। दोनों देशों की सेना आवश्यकतानुसार रिफाइन ड्रिल तथा संयुक्त संचालन प्रक्रिया के तौर पर मुकाबले के दौरान अपने बहुमूल्य अनुभवों को भी साझा करेंगी।इस अभ्यास का समापन 72 घंटों के संयुक्त अभ्यास के बाद होगा, जो आतंकवादियों के खिलाफ सैनिकों द्वारा आतंकवाद विरोधी कार्रवाई के दौरान संयुक्त ऑपरेशन पर जोर देगा। दोनों लोकतांत्रिक देशों की सेनाओं को एक साथ प्रशिक्षित करने और एक-दूसरे के समृद्ध परिचालन अनुभवों से लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से यह सैन्य अभ्यास एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

Tags: Miltary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD