Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

रियर एडमिरल संजय वात्स्यायन ने पूर्वी फ्लीट के कमांडर के रूप में पदभार संभाला

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

विशाखापत्तनम , 11 Feb 2020

Last updated on: Feb 11, 2020, 00:00 IST

रियर एडमिरल सूरज बेरी, एवीएसएम, एनएम, वीएसएम ने कल 10 फरवरी, 2020 को विशाखापत्तनम में एक भव्‍य समारोह में रियर एडमिरल संजय वात्स्यायन, एनएम को पूर्वी फ़्लीट की कमान सौंपी। पूर्वी फ्लीट में भारतीय नौसेना के अग्रणी युद्धपोत शामिल हैं, जिन्‍हें देश के समुद्री हितों की रक्षा के लिए भारत-प्रशांत क्षेत्र में तैनात किया गया है।रियर एडमिरल संजय वात्स्यायन प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला, रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन, नौसेना युद्ध कॉलेज, मुंबई और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज, नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं। एडमिरल वात्‍स्‍यायन एक गनरी और मिसाइल सिस्टम विशेषज्ञ हैं। उनके पास  समुद्र और समुद्र तट के बारे में व्‍यापक अनुभव है। उन्होंने विभूति और नशाक नामक मिसाइल जहाजों, निर्देशित मिसाइल कोरवेट कुथार की कमान संभाली और स्वदेश निर्मित अत्याधुनिक स्टील्थ फ्रिगेट सह्याद्रि के कमीशनिंग ऑफिसर भी रहे।रियर एडमिरल संजय वात्स्यायन रक्षा मंत्रालय (नौसेना) के एकीकृत मुख्यालय में कार्मिक नीति और नौसेना योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। पूर्वी फ़्लीट की कमान संभालने से पहले, वे नई दिल्ली में नौसेना (नीति और योजना) के सहायक प्रमुख के रूप में सेवारत थे।रियर एडमिरल सूरज बेरी की कमान के तहत, पूर्वी फ्लीट ने पिछले एक साल में युद्ध की तैयारी और परिचालन गति को त्‍वरित बनाए रखा है। रियर एडमिरल सूरज बेरी जल्द ही अंडमान और निकोबार कमान की तीनों सेनाओं के प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

 

Tags: Miltary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD