रियल एस्टेट डेवलपर मोतिया ग्रुप ने प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता नेहा शर्मा, पंजाब राज्य पुरस्कार प्राप्त और भारत के पंजाब भ्रष्टाचार विरोधी फाउंडेशन की राज्य अध्यक्ष के साथ मिलकर रविवार को पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए नेशनल ग्रेट आइकन अवार्ड का आयोजन किया। यह आयोजन ज़ीरकपुर के होटल वेलवेट क्लाकर्स में शानदार समारोह हुआ। जिसमें देषभर की 88 प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि सरदार दीपइंदर सिंह ढिल्लों, हलका प्रभारी डेरा बस्सी और श्री उदयवीर सिंह ढिल्लों, युवा कांग्रेस महासचिव ने श्री एलसी मित्तल, मोतिया ग्रुप के डायरेक्टर के साथ मिलकर उन सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जो समाज की भलाई के लिए काम कर रहे हैं और जिन लोगों ने अपने क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल की है। सेलिब्रिटी मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेता रजा मुराद, अमिता पांडा मिसेज यूनिवर्स 2019, पंजाबी गायक सतविंदर बग्गा, सतविंदर बिट्टी और पंजाबी निर्देशक और निर्माता दर्शन औलख भी इस शानदार समारोह का हिस्सा बने।बता दें कि पिछले साल 14 फरवरी को आत्मघाती हमलावर ने कश्मीर के पुलवामा के पास सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया था, जिसमें 44 अर्धसैनिक बलों ने अपनी जान गंवा दी थी। पूरे देश को उस हमले से झटका लगा। हमले में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों की मदद करने के लिए, देश भर में कई लोग और संगठन उनका समर्थन करने के लिए आगे आए। यह पुरस्कार उस दिशा में एक कदम है और पुलवामा के शहीदों को समर्पित है।मोतिया ग्रुप के डायरेक्टर एलसी मित्तल ने कहा, हम भारत माता के वीर सपूतों को सलाम करते हैं, जिन्होंने देश के लिए अपूर्व वीरता के साथ सेवा की। यह पुरस्कार पुलवामा के शहीदों और राष्ट्र के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को याद करने के लिए समर्पित है। ऐसे प्रयासों का उद्देश्य सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना, युवाओं को जोड़ना और उन्हें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करना है।इवेंट के बारे में बात करते हुए, नेहा शर्मा ने कहा, “इस आयोजन में हमने 88 प्रतिष्ठित लोगों को सम्मानित किया है, जिन्होंने सामाजिक कारणों से उत्कृष्ट कार्य किया है। हम इस बड़े पैमाने पर होने वाले आयोजन में मदद करने के लिए मोतिया ग्रुप से श्री एलसी मित्तल और जय माता मार्बल से श्री हरीश गर्ग को धन्यवाद देते हैं।