Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

"सांफिआ फाउंडेशन ऑस्ट्रीआ में सम्मानित"

Award, Samphia Foundation, Austria, Vienna, India’s first Therapy Van, Samphia Foundation of Kullu, Himachal Pradesh, Zero Project, Zero Project Award, Therapy on Wheels
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 25 Feb 2022

Last updated on: Feb 25, 2022, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की सांफिआ फाउंडेशन को भारत की पहली थेरेपी आन व्हील बस को विश्व स्तरीय जीरो अवार्ड मिलना देश के लिए गौरव का क्षण है। सम्फ़िया फ़ाउंडेशन के निदेशक श्रुति मोरे भारद्वाज को यह पुरस्कार भारतीय समय के अनुसार वीरवार रात 11 बजे यूनाइटेड नेशन कार्यालय ऑस्ट्रिया (वियना) में दिया गया ।टीम जीरो प्रोजेक्ट द्वारा इस वर्ष विश्व के 30 देशों में से उन 76 प्रोजेक्टों को जीरो प्रोजेक्ट अवार्ड के लिए चयनीत किया गया था जो अनुकरणीय और अभिनव कार्य दिव्यांगता के क्षेत्र में कर रहे हैं सम्फ़िया फ़ाउंडेशन का उन में से एक होना बहुत बड़ी उपलब्धि है ।बता दें कि जिला कुल्लू में सांफिआ फाउंडेशन द्वारा आश बाल विकास केंद्र के नाम से अखाड़ा बाजार में दिव्यांग बच्चों को थेरेपी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है तथा इस संस्था द्वारा वर्ष 2021 में थेरेपी ऑन व्हील्स नामक एक प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है जिसके तहत पिछले 1 वर्षों से जिला कुल्लू के उन दिव्यांग बच्चों को उनके घर द्वार जाकर थेरेपी सेवाएं मुहैया कराई जा रही  है जो किसी कारणवश आश बाल विकास केंद्र में नहीं आ सकते।

थैरेपी ऑन व्हील्स प्रोजेक्ट जब से सामने आया है ये अपनी तकनीकी सुविधाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना है क्योंकि ये भारत देश का पहला ऐसा प्रोजेक्ट जिसमें एक गाड़ी के अंदर ही दिव्यांग जनों को थेरपी सेवाएं दी जाती है जो सुविधाएँ आमतौर पर किसी केंद्र में ही संभव होती है,इतना ही नहीं हिमाचल प्रदेश के  मुख्यमत्री श्री जय राम ठाकुर ,राज्य पाल श्री राजेंद्र अर्लेकर एवं शिक्षा भाषा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर भी इसकी खूब सरहाना क्र चुके हैं |आपको बता दें कि थेरपी ऑन व्हील्स इरेडा(इंडियन रिन्यूएबल डेवलपमेंट एजेंसी नई दिल्ली ) द्वारा प्रदान की गयी है,जिसके अंदर ट्रेड मिल ,थेरपी बॉल ,पोजिशनिंग ब्लॉक्स,थेरपी टॉयज,बुक्स,फ़्लैश कार्ड्स ,फ़िजिओथेरपी,स्पीच थेरपी एवं ऑक्यूपेशनल थेरपी सबंधी इक्विपमेंट एवं फर्स्ट ऐड जैसी सुविधाएँ शामिल हैं । सांफिआ फाउंडेशन के पुरे टीम ने सामूहिक रूप से ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज हमारे केंद्र के लिए बहुत ही हर्ष का विषय है कि थैरेपी ऑन व्हील्स को इस तरह के विश्वस्तरीय पुरस्कार से नवाज़ गया उन्होंने कहा कि ये पुरस्कार निश्चित तौर पर हमें दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने के लिए और ज्यादा प्रेरित करेगा।

 

Tags: Award , Samphia Foundation , Austria , Vienna , India’s first Therapy Van , Samphia Foundation of Kullu , Himachal Pradesh , Zero Project , Zero Project Award , Therapy on Wheels

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD