Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

25 पंजाब पुलिस कर्मचारियों का ‘डीजीपी ऑनर फॉर इग्जेम्पलरी सेवा टू सोसायटी’ के लिए चयन

कोविड-19 सम्बन्धी जंग के दौरान अगली कतार में ड्यूटी निभाने के लिए किया चयन - डीजीपी गुप्ता

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Apr 2020

Last updated on: Apr 15, 2020, 00:00 IST

डीजीपी दिनकर गुप्ता ने राज्य में कोविड-19 के विरूद्ध जंग के दौरान अगली कतार में ड्यूटी निभाने वाले पंजाब के 25 पुलिस कर्मचारियों का ‘डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस ऑनर फॉर इग्जेम्पलरी सेवा टू सोसायटी ’ के लिए चयन किया गया है।पुरुस्कार लेने वालों में चार एस.पी., एक ए.एस.पी., एक डी.एस.पी., छह इंस्पेक्टर, चार सब इंस्पेक्टर, तीन ए.एस.आई., दो हवलदार और चार सिपाही शामिल हैं। यह पुरुस्कार उन कर्मचारियों को सम्मानित करने के लिए शुरू किया गया है जिन्होंने अपनी ड्यूटी के अलावा मानवीय गतिविधियां करते हुए शानदार काम किये हैं।श्री गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की पहलकदमी के तौर पर पेश किये गए पुरुस्कार के लिए पुलिस कमिश्नर और एस.एस.पीज. द्वारा भेजे विभिन्न नामांकनों में से उपरोक्त सभी कर्मचारी चुने गए हैं। मुख्यमंत्री के संकल्प पंजाब में कोई भी भूखा नहीं सोएगा को पूरा करने के लिए राज्य में 45,000 से अधिक पुलिस कर्मचारी सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के साथ मिलकर तनमन से अपनी सेवाएं निभा रहे हैं।श्रीमती वत्सला गुप्ता, ए.एस.पी. नकोदर ने नकोदर कस्बे के गरीब और वंचित, झुग्गी झोंपड़ी वालों तक पहुँच करने के लिए अग्रणी काम किया जबकि रोपड़ के डीएसपी वरिन्दरजीत सिंह ने वॉलंटियरों को लामबंद करके गरीबों और जरूरतमंदों को जरूरी वस्तुओं की सप्लाई को यकीनी बनाया। रोपड़ के एस.आई. जतिन कपूर ने पंचायतों को अपने गाँवों में स्वेच्छा से लॉकडाउन के लिए प्रेरित किया।खरड़ (मोहाली) के एस.एच.ओ. भगवंत सिंह ने संदिग्ध कोरोनवायरस के मामलों की सक्रियता से जांच की। इसी तरह एस.बी.एस. नगर के एस.आई. नीरज चैधरी ने एकांतवास में रह रहे कोरोना मरीजों का दौरा करने का जोखिम लिया जबकि इन मरीजों को महामारी माहिरों और अन्य डॉक्टरों ने सहयोग देने से भी मना कर दिया था।पठानकोट का एस.आई. शोहरत मान पठानकोट के लोगों की भलाई के लिए गरीबों और वंचित लोगों को भोजन मुहैया करवाकर सराहनीय काम कर रहा है। डीजीपी ने कहा कि फतेहगढ़ साहिब की एस.आई. श्रीमती शकुंत चैधरी ने जोखिम भरे नाके के इंचार्ज के तौर पर प्रशंसनीय काम किया है।

 

Tags: AWARD , POLICE

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD