Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

प्रसिद्ध उपन्यासकार डा. जसवंत सिंह कंवल का हुआ नम आँखों से अंतिम संस्कार

कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, डिप्टी कमिश्नर मोगा श्री सन्दीप हंस समेत अन्य मशहूर शख्सियतें हुई अंतिम संस्कार में शामिल

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मोगा , 01 Feb 2020

Last updated on: Feb 01, 2020, 00:00 IST

दुनिया भर में सबसे अधिक दोनों पंजाबों में पढ़े जाने वाले प्रसिद्ध उपन्यासकार डॉ. जसवंत सिंह कंवल हमारे  बीच नहीं रहे। उन्होंने आज 1 फरवरी, 2020 को प्रात:काल 8 बजे के करीब अपनी आखिरी साँस ली। उनका अंतिम संस्कार आज तीन बजे मोगा के गाँव ढुड्डीके में किया गया। उनका जन्म 27 जून 1919 को हुआ था।आज उनके अंतिम संस्कार के समय उनके पारिवारिक सदस्यों और रिश्तेदारों के साथ दुख साझा करने पंजाब के खाद्य एवं सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मांमले विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री भारत भूषण आशू, विधायक मोगा डा. हरजोत कमल, विधायक बाघापुराना दर्शन सिंह बराड़, विधायक धर्मकोट सुखजीत सिंह लोहगढ़, विधायक संजीव तलवाड़, पूर्व कांग्रेस मंत्री मालती थापर, डिप्टी कमिश्नर मोगा श्री सन्दीप हंस, सीनियर कप्तान पुलिस अमरजीत सिंह बाजवा, उप-मंडल मैजिस्ट्रेट मोगा सतवंत सिंह, पूर्व मंत्री तोता सिंह के अलावा और भी मशहूर शख्सियतें शामिल हुर्इं और इनकी तरफ से जसवंत सिंह कंवल के पार्थिव शरीर पर फूल मालाएं भेंट की गईं। इस मौके पर पंजाब पब्लिक रिलेशंज ऑफिसर्ज़़ एसोसिएशन के प्रधान नवदीप सिंह गिल और सहायक लोक संपर्क अधिकारी परमप्रीत सिंह नरूला की तरफ से भी सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा फूल मालाएं भेंट की गईं। उनके परिवार में पुत्र सरबजीत सिंह, बेटी रुपइन्दरजीत कौर के अलावा दोहता सुमेल सिद्धू और भतीजा रणजीत सिंह धन्ना शांवल हैं।

जसवंत सिंह ने अपने जीवन के 80 साल साहित्य को अर्पित करके बढिय़ा रचनाओं को जन्म दिया।  यह भी ख़ास बात है कि स. कंवल ने अपना 100वां जन्मदिन हाल ही में मनाया। यह भी हमारे लिए बड़े गर्व की बात है कि जसवंत सिंह दुनिया के ऐसे लेखकों में से हैं जिन्होंने अपने जीवन के 100 वर्ष पूरे करके यह यात्रा पूरी की। पत्रकारों को जानकारी देते हुए उनके पुत्र सरबजीत सिंह ने बताया कि उनके पिता जी ने 100 साल सात महीने की जि़ंदगी का सफऱ तह किया। उन्होंने 102 के करीब किताबें और उपन्यास लेखक के तौर पर लिखे। उन्होंने संयुक्त पंजाब के समय 1940 से अब तक चर्चित उपन्यास सच नूं फांसी, पूरणमाशी, पाली, रात बाकी है, मित्तर प्यारे नूं, हाणी, बफऱ् दी अग्ग, लहु दी लोह, जि़ंदगी दूर नहीं, समेत और भी चर्चित रचनाएं कीं।इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर श्री सन्दीप हंस ने नम आँखों से कहा कि उनके चले जाने से सभी पंजाबियों और साहित्य के क्षेत्र को बड़ी क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पंजाबी मातृभाषा, पंजाब, पंजाबी, पंजाबियत, गाँवों और किसानों संबंधी अपनी रचनाएं लिखीं। उन्होंने कहा कि जसवंत सिंह को सर्वश्रेष्ठ साहित्यकार, साहित्य अकादमी, पंजाबी साहित्य रत्न, शिरोमणि पंजाबी लेखक आदि पुरस्कारों के साथ नवाजा गया और जसवंत सिंह कंवल ढुड्डीके गाँव के सरपंच भी रहे।उनके अंतिम संस्कार के समय फि़ल्म निर्देशक मनमोहन सिंह, प्रिंसिपल सरवण सिंह, पंजाबी साहित्य अकादमी के प्रधान प्रो रवीन्द्र भ_ल, प्रो गुरभजन गिल, जतिन्दर पन्नू, सुरजीत सिंह काउंके, जनरल सैक्ट्री रणजीत सिंह धन्ना, लेखक हरी सिंह, पवन हरचन्दपुरी, गुरमीत सिंह नंबरदार, सरपंच जसबीर सिंह, नायब तहसीलदार मनवीर कौर सिद्धू, गुरचरन सिंह शेरगिल, बलदेव सिंह सडक़नामा, प्रो गुरइकबाल सिख, डी.आईजी. गुरप्रीत सिंह तूर, तेजवंत सिंह मान, आदि उपस्थित थे।

 

Tags: Bharat Bhushan Ashu , Obituary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD