Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

71वां गणतंत्र दिवस: मानसा में मंत्री भारत भूषण आशु ने तिरंगा झंडा लहराया

6 लाख किसानों का 4736 करोड़ रुपए कजऱ् माफ किया गया: मंत्री आशु

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मानसा , 26 Jan 2020

Last updated on: Jan 26, 2020, 00:00 IST

भारत के 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जि़ला मानसा में श्री भारत भूषण आशु, मंत्री खाद्य एवं सिविल स्पलाई और उपभोक्ता मामले ने स्थानीय नहरू मेमोरियल सरकारी कॉलेज में तिरंगा झंडा लहराया।इस मौके पर मानसा वासियों के नाम अपने संदेश में उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से राज्य को साफ़ -सुथरा प्रशासन देते हुए और राशन वितरण प्रणाली में और अधिक पारदर्शिता लाते हुए इसको बायोमैट्रिक व्यवस्था के साथ जोड़ कर स्मार्ट राशन कार्ड बनाए गए हैं। जो लाभपात्री स्मार्ट कार्ड से वंचित रह गए थे, उनको भी जल्द ही स्मार्ट कार्ड मुहैया करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि करतारपुर साहिब रास्ते को खोलने और श्री गुरु नानक देव जी के जन्म स्थान के दर्शनों के बाद अब पंजाब सरकार ने श्री गुरु तेग़ बहादुर जी का 399वां प्रकाश पर्व, बाबा बन्दा सिंह बहादुर जी की 350वीं जन्म शताब्दी और जैन धर्म के 10वें प्रमुख आचार्य श्री महां प्राज्ञा की जन्म शताब्दी भी सम्मानपूर्वक मनाने का प्रस्ताव है।पंजाब सरकार की तरफ से किसानों के लिए कजऱ् माफी स्कीम अधीन सहकारी और व्यापारिक बैंकों के दर्जा प्राप्त छोटे और मध्यम 6 लाख के करीब किसानों का रुपए 4736 करोड़ का कजऱ् माफ किया गया और आगे भी यह स्कीम जारी रहेगी। फ़सल की खरीद 48 घंटों के अंदर करते हुए किसानों को उनकी बनती रकम समय पर अदा की जा रही है।पंजाब सरकार की तरफ से नशों के खि़लाफ़ लड़ी जा रही लड़ाई में बड़ी जीत हासिल करते हुए स्पलाई लाईन नष्ट कर दी गई जिसके परिणामस्वरूप हेरोइन की बरामदगी साल 2017 में 119 किलो से बढक़र 2019 में 432 किलो हो गई है। नशा पीडि़त व्यक्तियों को राहत देते हुए राज्य भर में 35 नशामुक्ति केंद्र और 193 सरकारी ओट क्लीनिक स्थापित किये गए।आज के गणतंत्रता दिवस समागम की शुरुआत में पंजाब पुलिस, होमगार्डज़, एन.सी.सी. और स्काउट्स की टुकडिय़ों द्वारा राष्ट्रीय तिरंगे झंडे को सलामी दी गई। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति और संस्कृति के साथ रंगें कोरियोग्राफिय़ां पेश की गईं, जिन्होंने पूरे माहौल को तिरंगे झंडे की तरह रंगमय कर दिया। 

समागम के अंत में मुख्य मेहमान की तरफ से स्वतंत्रता संग्रामीयों, वीर नारियों और विभिन्न क्षेत्रों में विलक्षण भूमिका अदा करने वाली 75 शख्सियतों, सांस्कृतिक प्रोग्राम में भाग लेने वाली स्कूली टीमों और सलामी देने वाली टुकडिय़ों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंत्री जी की तरफ से आर्मी बैंड की टीम को ट्राफी के साथ 21000 /- रुपए का नगद पुरुस्कार भी प्रदान किया। इसके अलावा जि़ला प्रशासन मानसा की तरफ से करवाए गए ‘मेरा पिंड मेरा मान’ मुकाबलों के अंतर्गत नौजवान एकता क्लब भाई देसा और भाई घन्नईया क्लब बुर्ज ढिल्लवां को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य मेहमान की तरफ से इन क्लबों को ढाई -ढाई लाख का नगद इनाम देने की भी घोषणा की गई।आज के समागम में जि़ला प्रशासन के 14 विभागों द्वारा पंजाब सरकार की प्राप्तियाँ को प्रदर्शित करती झांकी पेश की गई। इनमें से बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ की झाँकी के लिए जि़ला प्रोग्राम अधिकारी श्रीमती अविनाश वालिया को पहला इनाम और मगनरेगा स्कीम की झाँकी के लिए जि़ला कोर्डीनेटर श्री मनदीप सिंह सिद्धू को दूसरा इनाम दिया गया। विभिन्न विभागों की तरफ से ये सभी झांकीयां अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) श्री गुरमीत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में निकालीं गई।समागम के दौरान हलका विधायक मानसा श्री नाजर सिंह मानशाहिया, चेयरमैन जि़ला योजना बोर्ड श्री प्रेम मित्तल, चेयरमैन जि़ला परिषद श्री बिक्रम सिंह मोफऱ, डिप्टी कमिश्नर मानसा श्रीमती अपनीत रियात, एस.एस. पी मानसा डॉ. नरिन्दर भार्गव, अतिरिक्तडिप्टी कमिश्नर (ज) श्री राजदीप सिंह बराड़, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) श्री गुरमती सिंह सिद्धू, सहायक कमिश्नर (ज) श्री नवदीप कुमार, जि़ला और सैशन जज श्रीमती मनदीप पन्नू, पूर्व विधायक श्री अजीत इन्द्र सिंह मोफऱ, जि़ला प्रधान डा. मंजू बांसल, चेयरमैन सफ़ाई कर्मचारी यूनियन श्री राम सिंह सरदूलगढ़ के अलावा आम लोग उपस्थित थे।समागम में भाग लेने वाले सभी शैक्षिक संस्थानों में 27 जनवरी की छुट्टी का ऐलान किया गया है।

 

Tags: Bharat Bhushan Ashu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD