Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2020 का दौरा किया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Jan 2020

Last updated on: Jan 20, 2020, 00:00 IST

नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने आज नई दिल्ली में करियप्पा परेड ग्राउंड में नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) गणतंत्र दिवस शिविर 2020 का दौरा किया। एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट राजीव चोपड़ा ने नौसेना प्रमुख की अगवानी की। सेना, नौसेना और वायु सेना से जुड़े हुए एनसीसी कैडेटों ने नौसेना प्रमुख को गार्ड आफ ऑनर पेश किया। इसके बाद बैंड का प्रदर्शन किया गया। एडमिरल करमबीर सिंह ने सभी 17 एनसीसी महानिदेशालयों के कैडेटों द्वारा तैयार फ्लैग एरिया का भी निरीक्षण किया, जहां विभिन्न सामाजिक जनजागरण विषयों को दर्शाया गया है। नौसेना के विभिन्न पोतों की अनुकृतियां भी यहां रखी गई हैं।बाद में नौसेना प्रमुख ने ‘हॉल ऑफ फेम’ का भी दौरा किया। इसके तहत एनसीसी के पुराने कैडेटों की तस्वीरें, अनुकृतियां, प्रेरक और अन्य देखने लायक वस्तुओं को दर्शाया गया है। ये सभी एनसीसी की तीनों शाखाओं से सम्बंधित हैं। इनके जरिये एनसीसी का समृद्ध संकलन पेश किया गया है। नौसेना प्रमुख ने समृद्ध भारतीय संस्कृति को दर्शाने वाले सांस्कृतिक प्रदर्शन का भी अवलोकन किया। यह कार्यक्रम कैडेटों ने पेश किया था।अपने संबोधन में एडमिरल करमबीर सिंह ने शानदार गार्ड ऑफ ऑनर पेश करने के लिए कैडेटों की प्रसंशा की। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं का प्रमुख संगठन है, जो युवाओं को प्रेरित करता है और उन्हें शक्तिसम्पन्न बनाता है। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में एनसीसी के योगदान तथा आपदाओं के समय एनसीसी की महत्वपूर्ण भूमिका की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि लम्बे समय तक चलने वाली और जोखिमपूर्ण समुद्री गतिविधियों में एनसीसी के कैडेटों की भागीदारी और उनके प्रयासों की भी सराहना की।

 

Tags: Miltary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD