Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

सड़कों एवं पुलों के निर्माण पर व्यय होंगे 2520 करोड़: रमेश ध्वाला

40 करोड़ से संवरेंगी चंगर की सड़कें

सड़कों एवं पुलों के निर्माण पर व्यय होंगे 2520 करोड़: रमेश ध्वाला
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 06 Sep 2012

Last updated on: Sep 06, 2012, 00:00 IST

प्रदेश में चालू वित्त वर्ष के दौरान सड़कों एवं पुलों के निर्माण पर 2520 करोड़ रुपए की राशि व्यय की जा रही है, जबकि देहरा उपमण्डल के चंगर क्षेत्र में सड़कों व पुलों के निर्माण पर 40 करोड़ रूपये से अधिक की राशि व्यय की जा रही है।  यह जानकारी खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री रमेश ध्वाला ने ज्वालामुखी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 2 करोड़ 59 लाख रूपय की राशि से निर्मित अध्धे दी हट्टी सिहोरपांई सड़क का लोर्कापण  करने के उपरान्त जनसभा को सम्बोधित करते हुए दी।  ध्वाला ने बताया कि ज्वालामुखी विधान सभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि टिहरी-दलोंह सड़क का निर्माण कार्य 326 लाख रूपये से किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि लगड़ू से तली सम्पर्क मार्ग की दो करोड़ 84 लाख रूपये व्यय किए जा रहे हैं। 

इसके अतिरिक्त इस क्षेत्र की 120 किलोमीटर लम्बी सड़कों को पक्का भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खुडियां क्षेत्र में पानी की समस्या के निदान हेतु 14 करोड़ 21 लाख रुपए की पेयजल योजना का निर्माण किया जा रहा है, जिससे ज्वालामुखी निर्वाचन क्षेत्र के 260 गांवों के लोग लाभान्वित होंगे और इस योजना के तहत 11 पुरानी पेयजल योजनाओं का संवद्र्धन भी होगा।उन्होंने कहा कि तहसील खुंडिय़ा के चंगर क्षेत्र को 68 करोड़ की लागत से प्रदेश की महत्वकांशी कंगेहण पेयजल योजना से पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है। इससे पहले ध्वाला ने ग्राम पंचायत गुरकाल में साढ़े तीन लाख की लागत से निर्मित शहीद शम्भू राम मैमोरियल द्वार का उद्घाटन किया। उन्होंने इस अवसर पर लिंक मार्ग के लिए 2 लाख तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र गुरकाल के लिए साढ़े 9 लाख रूपए की राशि भी स्वीकृत करने घोषणा की। कार्यक्रम में महामंत्री बीडीसी अध्यक्षा रीना देवी, जिला परिषद सदस्य श्याम दुलारी, स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान सुनिता राणा भाजपा नेता कमल हमीरपुरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: RAMESH DHAWALA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD