Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जमीन मिले तो नाचन में भी बनाएंगे औद्योगिक क्षेत्र : बिक्रम सिंह

नाचन के हटगढ़ में सजा जनमंच, उद्योग मंत्री ने मौके पे निपटाईं लोगों की समस्याएं

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मंडी , 05 Jan 2020

Last updated on: Jan 05, 2020, 00:00 IST

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए समर्पित काम कर रही है। प्रदेश में नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने पर ज़ोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि नाचन क्षेत्र में 500 से 700 कनाल जमीन उपलब्ध होने पर यहां भी औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा ।वह रविवार को मंडी जिला के नाचन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सालवाहण के हटगढ़ में जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के प्रगतिशील नेतृत्व में प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने के लिए और निवेशकों को आकर्षित करने और सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से कई नीतियां अधिसूचित की गई हैं।

जमीनीस्तर पर योजनाओं का लाभ पहुंचाएं अधिकारी

बिक्रम सिंह ने अधिकारियों से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जमीनीस्तर पर पहुंचाने के लिए समर्पित प्रयास करने को कहा। उन्होंने उपस्थित लोगों से भी आग्रह किया कि वे संबंधित विभागों से सरकारी योजनाओं की जानकारी जरूर लें। अपने फायदे की योजनाओं का भरपूर लाभ उठाएं।

जनमंच ने लोगों का भरोसा जीता है

उद्योग मंत्री ने कहा कि जनमंच कार्यक्रम मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की जन हितैषी सोच का परिणाम है। इस कार्यक्रम ने आम नागरिकों का भरोसा जीता है। कार्यक्रम में आने वाले लोगों को विश्वास हो गया है कि यहां सबकी आवाज सुनी जाती है और समस्याओं का पक्का समाधान होता है। जनमंच का उद्देश्य ही लोगों की समस्याओं का घरद्वार पर निपटारा करना है ताकि उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।बिक्रम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के मार्गदर्शन में हिमाचल देश का इकलौता ऐसा राज्य बना है कि जहां हर परिवार के पास अपना घरेलू गैस कनेक्शन व चूल्हा है। हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत प्रदेश में 2.62 लाख परिवारों को निशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन व चूल्हा-सिलेंडर दिए गए हैं।

मनरेगा मजदूरों का पंजीकरण न होने पर जताई नाराजगी

उद्योग मंत्री ने कार्यक्रम में हर विभाग से प्री जनमंच अवधि में समन्धित 16 पंचायतों में किए उनके कामों का ब्यौरा लिया।उन्होंने मनरेगा में 90 दिन का काम पूरा कर चुके लोगों के कामगार कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकरण न किए जाने के मामलों का संज्ञान लेते हुए श्रम एवं रोजगार विभाग के अधिकारियों के काम को लेकर नाराजगी जताई। साथ ही एक हफ्ते के भीतर क्षेत्र के सभी पात्र मनरेगा मजदूरों का पंजीकरण का काम पूरा करने के निर्देश दिए और ये भी तय बनाने को कहा कि अगले एक महीने में उन्हें इसके तहत लाभ मिलना भी सुनिश्चित हो।उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से कामगारों के लिए अनेक लाभ दिए जाते हैं। उनके बच्चों के लिए छात्रवृति, पात्र कामगारों को प्रतिमाह पेंशन के अलावा महिला कामगारों को साइकिल, इंडक्शन हीटर, सोलर लैम्प जैसी अन्य सहयोगी उपकरण भी मुहैया करवाए जाते हैं।

उद्योग मंत्री ने कृषि विभाग के अधिकारियों को लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के लिए नाचन क्षेत्र में विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए।बिक्रम सिंह ने विधायक विनोद कुमार की कार्यशैली की तारीफ करते हुए कहा कि वे विधानसभा में और बाहर भी नाचन क्षेत्र की आवाज को पूरी बुलंदी से उठाते हैं। हमेशा प्रयासरत रहते हैं कि अपने इलाके के विकास के लिए नई नई योजनाएं लाई जाएं।

क्षेत्र में सिंचाई और पीने के पानी पर खर्चे जा रहे 31 करोड़ :विनोद कुमार

इस अवसर पर नाचन के विधायक विनोद कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के मार्गदर्शन में नाचन विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं पर तेज गति से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जल जीवन मिशन के तहत 15 करोड़ रुपए की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इसके तहत हर घर को नल से पीने का शुद्ध जल उपलब्ध होगा। इसके अलावा सिंचाई सुविधा की मजबूती के लिए 16 करोड़ से अधिक रुपए खर्चे जा रहे हैं।विनोद कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जनमंच कार्यक्रम के जरिए हर व्यक्ति को अपनी बात सरकार के समक्ष रखने का प्रभावी मंच मुहैया करवाया है। प्रदेश में अब तक हुए जनमंच कार्यक्रमों में आईं 43271 शिकायतों व मांगों में से 91 फीसदी से ज्यादा का समाधान किया जा चुका है।इस मौके ज़िला परिषद की अध्यक्ष सरला ठाकुर, उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा, अतिरिक्त ज़िलादण्डाधिकारी श्रवण मांटा, एसडीएम बल्ह डॉ. आशीष शर्मा, एसडीएम सुंदरनगर राहुल चौहान, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अजय राणा, नाचन भाजपा के मंडल अध्यक्ष सोहन लाल, महामंत्री नरेंद्र भंडारी व मुकेश चंदेल,मंडल के उपाध्यक्ष तेजेन्द्र गोस्वामी, जसवंती देवी व मनोज ठाकुर, पूर्व मंडलाध्यक्ष वेद शर्मा, रविन्द्र राणा और मनोज शर्मा,पंचायती राज संस्थानों के जनप्रतिनिधि, महिला मंडलों की अध्यक्ष एवं सदस्य सहित सभी विभागों के ज़िला और उपमंडल स्तर के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में संबंधित 16 पंचायतों के लोग मौजूद रहे।

 

Tags: Bikram Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD