Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जसवां प्रागपुर में 1931 लाख के विकास कार्यों के हुए उद्घाटन शिलान्यास

वर्तमान सरकार ने विकास के नए कीर्तिमान किए स्थापित: उद्योग मंत्री

Bikram Singh, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देहरा , 29 Sep 2022

Last updated on: Sep 29, 2022, 00:00 IST

उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने वीरवार को जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र में 19 करोड़ 31 लाख के विकास कार्यों के उद्घाटन तथा शिलान्यास करने के साथ साथ डाडासीबा में बीडीओ आफिस तथा कोटला बेहड़ में एसडीएम कार्यालय का भी शुभारंभ किया गया। डाडासीबा में दस करोड़ 31 लाख की लागत से कालेज के बीसीडी ब्लाक का लोकार्पण, पांच करोड़ की लागत से निर्मित संयुक्त कार्यालय भवन का उद्घाटन, कोटला बेहड़ में तीन करोड़ 66 लाख की लागत से निर्मित होने वाले कार्यकारी अभियंता कार्यालय का भूमि पूजन किया।

डाडासीबा तथा कोटला बेहड़ में जनसभाओं को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा कि जसवां प्रागपुर विस क्षेत्र में विकास के नए कीर्तिमान वर्तमान सरकार के कार्यकाल में स्थापित किए गए हैं, जसवां प्रगापुर विस क्षेत्र विकास की दृष्टि से पूरे प्रदेश में अग्रणी रहा है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वरोजगार तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार ने कारगर कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमज़ोर मेधावी विद्यार्थियों को बारहवीं तथा स्नातक के उपरांत मेडिकल, इंजीनियरिंग और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रशिक्षण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति राशि में औसतन 80 प्रतिशत बढ़ोतरी की है।

उन्होंने कहा कि युवाओं को रोज़गार देने की सोच के साथ मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना की शुरूआत की गई। अब तक 721 करोड़ रुपये के निवेश की 4 हजार 377 इकाइयां स्थापित की गईं हैं जिस पर 200 करोड़ रुपये का उपदान दिया गया है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्टार्ट-अप योजना के अंतर्गत युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता दी जा रही है। 

प्रदेश में अब तक 261 स्टार्ट-अप और 12 इन्क्यूबेशन कंद्र स्थापित किए जा चुके हैं। लोगां को घर-बैठे अपनी शिकायतों के समाधान की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 आरम्भ की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में शामिल नहीं हो पाए प्रदेश के पात्र परिवारों के लिए मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना आरम्भ की गई। इसके अंतर्गत 131 करोड़ रुपये व्यय कर 3 लाख 34 हज़ार परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा, मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, जिला परिषद उपाध्यक्ष स्नेह लता परमार, हरबंस कालिया, आरएम देहरा कुशल कुमार, अधिशासी अभियंता हर्ष पुरी, प्रधान ग्राम पंचायत नंगल चौक अनीता, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता सिपहिया सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Bikram Singh , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD