Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, समरसता और सेवा का जीवंत प्रतीक: नायब सिंह सैनी

 

सभी प्रकार के विद्युत वाहनों की चार्जिंग के लिए एक समान पोर्ट निर्मित करने की आवश्यकता : बिक्रम सिंह

Bikram Singh, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Nitin Gadkari, Union Minister of Road Transport & Highways
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरू/शिमला , 09 Sep 2022

Last updated on: Sep 09, 2022, 00:00 IST

उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ने आज बेंगलुरू में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा आयोजित विकास मन्थन कार्यक्रम के दूसरे दिन विशेष काउंसिल की बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक की अध्यक्षता केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने की। परिवहन मंत्री ने इस अवसर पर केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से विद्युत वाहन निर्माता कंपनियों को सभी विद्युत वाहनों को चार्ज करने के लिए एक ही प्रकार के चार्जिंग स्टेशन अर्थात एक ही प्रकार की चार्जिंग प्रणाली विकसित करने के लिए निर्देश देने आग्रह किया। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विद्युत वाहनों को अपनाने के लिए शिमला, बद्दी, मण्डी और धर्मशाला को आदर्श शहर घोषित करने की दिशा में कार्य करेगी। सरकार द्वारा वाहनों में वाहन ट्रैकिंग सिस्टम लगाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा 100 से अधिक विद्युत चालित बसें चलाई जा रही हैं तथा भविष्य में इनकी संख्या और अधिक बढ़ाने की योजना है। परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में बैटरी चालित विद्युत वाहनांे को अपनाने में तेज़ी लाने के लिए दक्षता से प्रयास किए जा रहे हैं। 

प्रदेश सरकार हिमाचल को विद्युत गतिशीलता, विकास और विद्युत वाहनों के निर्माण का एक वैश्विक केन्द्र बनाने पर विचार कर रही है। बिक्रम सिंह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार द्वारा पर्यावरण के अनुकूल प्रदूषण मुक्त विद्युत संचालित और लागत प्रभावी अभिनव वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था के लिए नवोन्मेष प्रयास किए जा रहे हैं।

परिवहन मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने रोप-वे के विकास के लिए 26 अप्रैल, 2022 को भारत सरकार के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर किए हैं और पर्वतमाला योजना के तहत 60.6 किलोमीटर के लिए 2964 करोड़ रुपये लागत की 7 रोप-वे परियोजनाएं विकसित करने के लिए भारत सरकार के समक्ष प्रस्तुत की हैं। उन्होंने केन्द्र सरकार से इन योजनाओं को शीघ्र शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने शिमला रोप-वे परियोजना को सैद्धान्तिक मंजूरी प्रदान करने के लिए केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया। 

 

Tags: Bikram Singh , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Nitin Gadkari , Union Minister of Road Transport & Highways

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD