Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एयर मार्शल विभास पांडे वीएसएम ने वायु प्रभारी-अधिकारी रखरखाव के रूप में पदभार संभाला

	एयर मार्शल विभास पांडे
एयर मार्शल विभास पांडे
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Jan 2020

Last updated on: Jan 01, 2020, 00:00 IST

एयर मार्शल विभास पांडे वीएसएम ने भारतीय वायु सेना के वायु प्रभारी-अधिकारी रखरखाव के रूप में पदभार संभाल लिया है, जो 1 जनवरी, 2020 से प्रभावी हो गया है।एयर मार्शल विभास पांडे 29 अगस्त, 1984 को भारतीय वायु सेना में वैमानिकी अभियंता (मैकेनिकल) के रूप में जुड़े थे। उन्होंने लड़ाकू विमान के साथ भारतीय वायु सेना में अभियांत्रिकी अधिकारी के रूप में अपना करियर शुरू किया था और बाद में उन्होंने परिवहन विमानों एवं हेलिकॉप्टरों से जुड़े रखरखाव कार्यों का भी अनुभव हासिल किया था। उन्होंने फ्लाइट इंजीनियर के रूप में हेलिकॉप्टरों पर लगभग 1200 घंटे तक उड़ने का अनुभव हासिल किया है। वह रोटरी विंग विमानों के लिए वायु सेना परीक्षक भी रह चुके हैं।वह आईआईटी पवई, मुंबई से रिलायबिलिटी इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर हैं। वह कॉलेज ऑफ एयर वारफेयर और नेशनल डिफेंस कॉलेज के भी एक पूर्व विद्यार्थी हैं।वह 11 बेस रिपेयर डिपो में सीनियर प्रोडक्शन इंजीनियर, कॉलेज ऑफ एयर वारफेयर के वायु आयुध निरीक्षण प्रकोष्ठ, खमरिया, निर्देशन स्टाफ के कमांडिंग ऑफिसर और डब्ल्यूएसी के मुख्यालय में कमान इंजीनियरिंग अधिकारी के पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने 1 सीआईएमडी के सीओ के रूप में भारतीय वायु सेना में स्वदेशीकरण अभियान का भी नेतृत्व किया है। उन्होंने जिन कुछ महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है उनमें एक प्रमुख बेस रिपेयर डिपो की कमान संभालना, ईएसी के मुख्यालय में वरिष्ठ रखरखाव स्टाफ अधिकारी और वायु सेना के मुख्यालय में एसीएएस इंजीनियरिंग (टीएंडएच) के रूप में सेवाएं देना भी शामिल हैं। वर्तमान पदभार संभालने से पहले वह महानिदेशक (विमान) के पद पर कार्यरत थे।

 

 

Tags: Miltary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD