Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एयर मार्शल एमएसजी मेनन वीएसएम ने वायु प्रभारी-अधिकारी प्रशासन के रूप में पदभार संभाला

	एयर मार्शल एमएसजी मेनन
एयर मार्शल एमएसजी मेनन
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Jan 2020

Last updated on: Jan 01, 2020, 00:00 IST

एयर मार्शल एमएसजी मेनन वीएसएम ने भारतीय वायु सेना के वायु प्रभारी-अधिकारी प्रशासन के रूप में पदभार संभाल लिया है, जो 1 जनवरी, 2020 से प्रभावी हो गया है।एयर मार्शल एमएसजी मेनन वीएसएम दिसंबर, 1982 में भारतीय वायु सेना की प्रशासनिक शाखा से जुड़े थे। उन्होंने कालीकट विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।उन्होंने कॉलेज ऑफ एयर वारफेयर से उच्च वायु कमान पाठ्यक्रम पूरा किया है। वह डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन और प्रतिष्ठित नेशनल डिफेंस कॉलेज के पूर्व विद्यार्थी हैं।एयर मार्शल एमएसजी मेनन एक कैट ‘एवाईई’ हवाई यातायात नियंत्रक हैं और उन्होंने एक प्रमुख फ्लाइंग स्टेशन में एक परिचालनरत रडार यूनिट की कमान संभाली है। उन्होंने एक प्रमुख एएफ स्टेशन में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी और नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी में निदेशक की नियुक्तियों की व्यवस्था की है। उन्होंने प्रतिष्ठित एयर फोर्स एडमिनिस्ट्रेटिव कॉलेज, कोयम्बटूर के कमांडेंट और मुख्य निदेशक परिचालन (हवाई यातायात सेवाएं) के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। एयर वाइस मार्शल के पद पर पदोन्नति होने पर उन्होंने वायु स्टाफ के सहायक प्रमुख (संगठन एवं औपचारिक) और वायु स्टाफ के सहायक प्रमुख (एएफ कार्य) की नियुक्ति की व्यवस्था की है।वायु प्रभारी-अधिकारी प्रशासन के रूप में कार्यभार संभालने से पहले वह वायु सेना के मुख्यालय में महानिदेशक (कार्य एवं औपचारिक) थे।उनकी विशिष्ठ सेवा के लिए एयर मार्शल की सराहना वीसीएएस ने वर्ष 2007 में की थी। उन्हें भारत के माननीय राष्ट्रपति ने वर्ष 2016 में विशिष्ट सेवा मेडल (वीएसएम) से नवाजा था।उनका विवाह श्रीमती लक्ष्मी मेनन से हुआ और उनकी एक सुपुत्री है जो एक सूक्ष्म जीवविज्ञानी हैं।

 

Tags: Miltary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD