Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

तन्दुरुस्त पंजाब मिशन के अंतर्गत धुंध की स्थिति के दौरान सडक़ दुर्घटनाओं को टालने के लिए एडवाईजऱी जारी

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Dec 2019

Last updated on: Dec 20, 2019, 00:00 IST

तंदुरुस्त पंजाब मिशन के अंतर्गत राज्य के सभी डिप्टी कमीश्नरों को एडवाईजऱी जारी करते हुए मिशन डायरैक्टर काहन सिंह पन्नू ने बताया कि सर्दियों के मौसम में ख़ास तौर पर धुंध की स्थिति के दौरान सडक़ सुरक्षा को बरकरार रखना राज्य सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन जाती है। सडक़ों पर हो रहे जानी नुकसान के मद्देनजऱ सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सार्थक कदम उठाने की ज़रूरत है। राज्य में धुंध की स्थिति के दौरान घटते हादसों को टालने के लिए परिवहन विभाग, पुलिस, भारतीय राजमार्ग अथॉरिटी, लोक निर्माण विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए और चौकन्ने रहने और हादसा घट जाने की स्थिति में समय पर बचाव कार्य शुरु करने की सलाह दी गई है।उन्होंने बताया कि इसके अलावा डिप्टी कमीश्नरों को जिला स्तर पर उठाए जाने वाले कुछ उपाय सुझाए गए हैं। जिनमें सडक़ों के चौराहों पर ट्रैफिक़ लाईटों का सही काम करना, एमरजैंसी वाहनों जैसे ऐंबूलैंसों और रिकवरी वैनों की उपलब्धता के साथ-साथ चालकों की चौबीस घंटे उपलब्धता और इन वाहनों में सहायक स्टाफ की मौजुदगी को यकीनी बनाना शामिल है। इसके अलावा सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के अंतर्गत सभी स्कूल बसों के चालकों को सर्दियों के मौसम के दौरान सडक़ सुरक्षा के लिए जागरूक किया जाना चाहिए। स्कूल बस चालकों को विशेष तौर पर निर्देश दिया जाये कि वाहनों की गति निर्धारित सीमा के अंदर रखी जाये और ऐसे वाहनों पर फोग लाईटों के प्रयोग को यकीनी बनाया जाये।

यह सुझाव भी दिया गया है कि सडक़ों के डाइवरजऩ पर खासकर निर्माणाधीन सडक़ वाले स्थानों पर उचित संकेत लगाए जाने चाहिए। इसके अलावा पुलिस नाकों / बैरियरों के पास रिफलेक्टर / फ्लैशिंग लाईटें होनी चाहीए। श्री पन्नू ने बताया कि यह भी सिफ़ारिश की गई है कि सडक़ के किनारों, खासकर ढाबों पर वाहनों की अनाधिकृत पार्किंग को नियमित गश्त के द्वारा रोका जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वाहन के आकार से अधिक माल रखने वाले वाहन बंद किये जाएँ क्योंकि इनको चलाने की मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत भी आज्ञा नहीं है।एडवाईजऱी में राजमार्गों पर दुर्घटनाओं वाले संवेदनशील स्थानों पर और ज्य़ादा चौकसी कायम रखने का सुझाव दिया गया है जिन स्थानों की पहचान पहले ही जि़लों में तैनात ट्रैफिक़ पुलिस और सडक़ सुरक्षा इंजीनियरों द्वारा की गई है। पन्नू ने कहा कि आवारा पशु हादसों का बड़ा कारण हैं। इसलिए खासकर मुख्य सडक़ों और शहरों में आवारा पशुओं को काबू करने के लिए कार्यवाही की जानी चाहिए। इसके साथ यह भी कहा गया है कि हादसा ग्रसित वाहनों को हाईवे से तुरंत हटाया जाये जिससे वह तेज़ रफ़्तार वाहनों के सडक़ हादसों का कारण न बनें।श्री पन्नू ने बताया कि डिप्टी कमीश्नरों को विनती की गई है कि इस सर्दी में धुंध की स्थिति के दौरान सडक़ हादसों को रोकने के लिए सभी हिस्सेदार विभागों को जागरूक करने के मद्देनजऱ जल्द ही एक मीटिंग की जाये।

 

Tags: Kahan Singh Pannu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD