Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में 100 बिस्तरों वाले ईएसआई अस्पताल की आधारशिला रखी गई

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

विजयनगर , 19 Dec 2019

Last updated on: Dec 19, 2019, 00:00 IST

केन्द्रीय श्रम और रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष कुमार गंगवार ने आज आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में ईएसआई अस्पताल की आधारशिला रखी। आंध्र प्रदेश की उप मुख्यमंत्री एवं जनजातीय कल्याण मंत्री श्रीमती पामुला पुष्पा श्रीवनी इस समारोह में मुख्य अतिथि थीं।श्री गंगवार ने देश के कार्यबल को बेहतर स्वास्थ्य देखभाल और सेवाएं प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा की विभिन्न पहलों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि देशभर में 159 अस्पताल ईएसआईसी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं और इनमें से 47 ईएसआईसी द्वारा संचालित हैं और बाकी राज्य सरकारों द्वारा चलाए जा रहे हैं। माननीय मंत्री ने कहा कि ईएसआईसी के अस्पतालों में चिकित्सा कर्मचारियों के पद भरने के लिए भर्ती अभियान शुरू किया गया है।विजयनगरम में 100 बिस्तरों वाला ईएसआई अस्पताल पांच एकड़ क्षेत्र में बनाया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत रु. 75.26 करोड़ है। अस्पताल जी+ 2 स्तर का होगा और इसमें आवासीय परिसर समेत ओपीडी, वार्ड, लैब्स और आपातकालीन सुविधा जैसी सभी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह अस्पताल आंध्र प्रदेश के दो उत्तर-पूर्वी जिलों श्रीकाकुलम और विजयनगरम, जहां वर्तमान में और 1 लाख से अधिक आईपी (बीमित व्यक्ति) हैं और विशाखापट्टनम जहां द्वितीय स्तर का उपचार करा रहे हैं 3.88 लाख लाभार्थी है, की जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा।

शुरुआत में आंध्र प्रदेश में, ईएसआई योजना को केंद्रवार सिर्फ 4 केंद्रों, विजयवाड़ा, गुंटूर, एलुरु और विशाखापट्टनम से लागू किया गया था, जो 09.10.1955 से प्रभावी था। बाद में योजना को धीरे-धीरे 136 केंद्रों तक बढ़ाया गया। वर्तमान में, यह योजना आंध्र प्रदेश के 663 मंडलों में 42,880 से अधिक नियोक्ताओं, 12,90,051 आईपी (बीमित व्यक्ति) और 43,39,208 लाभार्थियों के साथ लागू है। ईएसआई योजना आंध्र प्रदेश में एक  क्षेत्रीय कार्यालय, दो उप-क्षेत्रीय कार्यालयों और 22 शाखा कार्यालयों के माध्यम से कार्यान्वित है। लाभार्थियों को 4 ईएसआईएस अस्पताल, 3 डायग्नोस्टिक केंद्र, 78 ईएसआईएस डिस्पेंसरी, 79 पैनल क्लीनिक और 34 केंद्रों में मोबाइल डिस्पेंसरी के माध्यम से चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। द्वितीय स्तर की देखभाल और सुपर स्पेशलिटी उपचार प्रदान करने के लिए, सभी जिलों और महत्वपूर्ण केंद्रों में 38 निजी अस्पतालों के साथ मिलकर कार्य करने की व्यवस्था की गई है।आंध्र प्रदेश सरकार के  श्रम एवं रोजगार, प्रशिक्षण और कारखानों के मंत्री श्री गुम्मनूर जयराम  ने आगामी अस्तपालों को चलाने में राज्य सरकार की तरफ से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। आयोजन के दौरान उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने केंद्र सरकार के प्रयासों की सराहना की और राज्य सरकार की तरफ से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस परियोजना के दो साल में पूरा होने की उम्मीद है। ईएसआईसी के इस अस्पताल को निर्माण के बाद संचालन के लिए राज्य सरकार को सौंप दिया जाएगा।

 

Tags: Santosh Kumar Gangwar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD