Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

संतोष कुमार गंगवार और हेमंत सोरेन ने डॉ अंबेडकर को किया नमन

कहा- उनके आदर्शों को आत्मसात करें

Hemant Soren, Santosh Kumar Gangwar, Ambedkar Jayanti, BR Ambedkar, BR Ambedkar Jayanti, Ranchi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

रांची , 14 Apr 2026

Last updated on: Apr 14, 2026, 16:04 IST

भारतीय संविधान के शिल्पकार और भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। रांची में डोरंडा स्थित अंबेडकर चौक पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि डॉ अंबेडकर न केवल संविधान के निर्माता थे, बल्कि एक महान समाज सुधारक भी थे। उन्होंने देश को ऐसा संविधान दिया जो लोकतंत्र, समानता और बंधुत्व के मूल्यों पर आधारित है। राज्यपाल ने कहा, "विपरीत परिस्थितियों के बावजूद बाबासाहेब ने उच्चतम शिक्षा प्राप्त की और भेदभाव के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया।

उनका जीवन संकल्प और आत्मविश्वास का प्रेरणादायी उदाहरण है। आज आवश्यकता है कि हम उनके आदर्शों को अपने आचरण में आत्मसात करें।" राज्यपाल ने अपने संबोधन में शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर का मानना था कि शिक्षा ही समाज में परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने एक समावेशी और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण के लिए सभी की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बाबासाहेब के योगदान को याद करते हुए कहा कि आज हम जिस लोकतांत्रिक भारत में सांस ले रहे हैं, उसमें बाबासाहेब का अतुलनीय योगदान है। सीएम ने कहा, "बाबासाहेब जैसे सपूत पर पूरे देश को गर्व है। उनका योगदान न कभी छिपा है और न कभी छिपेगा, पूरी दुनिया उनके कार्यों को सलाम करती है। हम सदैव उनके दिखाए मार्ग और उनके योगदान को याद रखेंगे।" 

मुख्यमंत्री के साथ विधायक कल्पना सोरेन और राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने भी बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में रांची के उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। रांची के अलावा राज्य के विभिन्न जिलों और प्रमंडलों में भी बाबासाहेब की जयंती पर विभिन्न संगठनों द्वारा संगोष्ठी एवं कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। 

 

Tags: Hemant Soren , Santosh Kumar Gangwar , Ambedkar Jayanti , BR Ambedkar , BR Ambedkar Jayanti , Ranchi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD