Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

रांची में पर्यावरण और जनजातीय ज्ञान परंपरा पर फिल्म फेस्टिवल का संतोष कुमार गंगवार ने किया उद्घाटन

Santosh Kumar Gangwar, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 12 Feb 2026

Last updated on: Feb 13, 2026, 12:53 IST

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची स्थित ऑड्रे हाउस में पर्यावरण और जनजातीय ज्ञान परंपरा विषय पर ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन किया। इस फेस्टिवल का आयोजन सीएमएस वातावरण नामक संस्था की ओर से किया जा रहा है। राज्यपाल ने इस मौके पर कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप देना समय की मांग है। 

फिल्में इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। राज्यपाल ने कहा कि अपनी परंपराओं और मूल्यों से जुड़े रहते हुए ही पृथ्वी के भविष्य को सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सिनेमा केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज को दिशा देने का प्रभावशाली साधन भी है। जब पर्यावरण जैसे गंभीर विषयों को संवेदनशीलता और सृजनात्मकता के साथ प्रस्तुत किया जाता है, तो यह लोगों के मन पर गहरा और स्थायी प्रभाव छोड़ता है।

झारखंड की जनजातीय परंपराओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां की जीवन-पद्धति प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है। जैव-विविधता के संरक्षण की भावना राज्य की सांस्कृतिक विरासत में रची-बसी है। राज्यपाल ने कहा कि परंपरागत ज्ञान प्रणालियों का संरक्षण और व्यवस्थित लेखा-जोखा आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियां उससे सीख ले सकें।

राज्यपाल ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक संसाधनों और वनों से समृद्ध राज्य है। राज्य का बड़ा भाग वनाच्छादित है, जो पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही खनिज संपदा राज्य की अर्थव्यवस्था का एक आधार है। ऐसे में विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। 

उन्होंने कहा कि स्थायी विकास की अवधारणा इसी संतुलन पर आधारित है। उन्होंने नागरिकों से पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया और कहा कि “एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य” का भाव हमें प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाता है। राज्यपाल ने युवाओं से विशेष रूप से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनें। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी संस्थानों और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह समारोह पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने में प्रभावी भूमिका निभाएगा।

 

Tags: Santosh Kumar Gangwar , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD