Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

खाद्य पदार्थों के 101 नमूने निर्धारित मापदण्डों पर नहीं उतरे खरे : काहन सिंह पन्नू

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Dec 2019

Last updated on: Dec 19, 2019, 00:00 IST

राज्य में खाद्य पदार्थों की सुरक्षा संबंधी पता लगाने के लिए लोगों द्वारा सहायता की प्रशंसा करते हुए तंदुरुस्त पंजाब मिशन के डायरैक्टर काहन सिंह पन्नू ने बताया कि मोबाइल फूड सेफ्टी वैनों और लोगों की तरफ से स्वैच्छा से लाए गए नमूनों की जांच से पता लगता है कि अक्तूबर और नवंबर 2019 के दौरान, 567 में से 101 नमूने निर्धारित मापदण्डों को पूरा करने में असफल रहे।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि मोबाइल फूड सेफ्टी वैनें अलग -अलग जि़लों में बारी-बारी जाने के लिए तैनात की गई हैं। अक्तूबर महीने के दौरान जिला होशियारपुर में एक वैन तैनात की गई जिसमें लोग टैस्ट के लिए 368 नमूने लाए। इन नमूनों में दूध और दूध उत्पादों के 78, मसालों के 49, पानी और अन्य पीने वाले पदार्थों के 16 और मिठाईयों के 225 नमूने शामिल थे। होशियारपुर में टैस्ट किये गए इन नमूनों में से 40 नमूने असफल रहे।इसी तरह नवंबर महीने के दौरान, फूड सेफ्टी वैन फिऱोज़पुर में तैनात की गई थी जिसमें लोग टैस्ट के लिए 199 नमूने लेकर आए थे जिनमें दूध और दूध के उत्पादों के 60, मसालों के 54, अनाज और खाद्य पदार्थों के 20, नमक के 9 और अन्य खाद्य पदार्थों के 56 नमूने शामिल थे। फिऱोज़पुर में 199 नमूनों की जांच की गई, जिसमें से 61 नमूने निर्धारित मापदण्डों को पूरा करने में असफल रहे।जनता की तरफ से दिए समर्थन का धन्यवाद करते हुए स. पन्नू ने कहा कि फूड सेफ्टी वैन में नमूनों की मौके पर ही जांच करने के लिए नाम मात्र 50 रुपए प्रति नमूना वसूला जाता है परन्तु जांच फीस के बावजूद नागरिकों ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की परख करवाने से परहेज़ नहीं किया। उन्होंने कहा कि जांच के बाद लोगों को मौके पर ही रिपोर्ट की प्रमाणित कॉपी भी दे दी जाती है।

 

Tags: Kahan Singh Pannu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD