Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पी.एन.जी. की उपयोगिता दर्शाने के लिए मंडी गोबिन्दगढ़ में स्थापित की जाएंगी मॉडल इकाईयां- काहन सिंह पन्नू

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Dec 2019

Last updated on: Dec 16, 2019, 00:00 IST

पाइप नैचुरल गैस (पी.एन.जी.) की कोयले से ज्य़ादा तकनीकी और आर्थिक उपयोगिता दर्शाने के लिए मंडी गोबिन्दगढ़ में दो मॉडल इकाईयां स्थापित की जाएंगी। यह जानकारी तंदुरुस्त पंजाब मिशन के डायरैक्टर स. काहन सिंह पन्नू ने दी।उन्होंने बताया कि मंडी गोबिन्दगढ़ और खन्ना में पी.एन.जी. गैस पाइप लाइनज़ की सप्लाई के लिए क्रमवार मैसर्ज आई.आर.एम. एनर्जी प्राईवेट लि. और मैसर्ज थिंक गैस प्राईवेट लि. द्वारा पाइप लाईनें बिछाईं गई हैं परन्तु उद्योगों में तकनीकी जानकारी की कमी होने के कारण उद्योगपति कोयले की जगह पर पी.एन.जी. का प्रयोग करने से झिजकते हैं। इस क्षेत्र में प्रदूषण की रोकथाम के लिए तत्काल कदम उठाने की ज़रूरत के मद्देनजऱ दो मॉडल इकाईयां स्थापित करने का फ़ैसला लिया गया है जिससे लोग इन इकाईयों के द्वारा पी.एन.जी. के प्रयोग संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकें। उन्होंने आगे बताया कि यह यूनिट शुरुआती रुकावटों को ख़त्म करके उद्योगपति कोयले की जगह पर पी.एन.जी. के प्रयोग की सुविधा प्रदान करेगा।स. पन्नू ने बताया कि पी.एन.जी. पर चलने वाली मॉडल इकाईयों की समय पर स्थापना को यकीनी बनाने के लिए, पर्यावरण और मौसम परिवर्तन विभाग के डायरैक्टर की अध्यक्षता अधीन एक कमेटी बनाई गई है, जिसमें पर्यावरण इंजीनियर पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, क्षेत्रीय दफ़्तर फतेहगढ़ साहिब के मैंबर और कनवीनर के तौर पर, डिप्टी डायरैक्टर, पंजाब स्टेट कौंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलोजी, चंडीगढ़, सीनियर पर्यावरण इंजीनियर, पंजाब प्रदूषण रोकथाम बोर्ड, ज़ोनल दफ़्तर -2, पटियाला, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सेकेंडरी स्टील (एन.आई.एस.एस.टी.), मंडी गोबिन्दगढ़ का तकनीकी नुमायंदा और मैसर्ज आई.आर.एम. एनर्जी प्राईवेट लि. के प्रोजैक्ट हैड मैंबर के तौर पर शामिल हैं।स. पन्नू ने कहा कि यह कमेटी पी.एन.जी. को सफलतापूर्वक चलाने के लिए देशभर में उपलब्ध प्रौद्यौगिकी की पड़ताल करेगी और अगर ज़रूरत पड़ी तो किसी नयी तकनीक की खोज के लिए आई.आई.टी. रोपड़ की माहिर टीम से तकनीकी सहायता के लिए जायेगी। उन्होंने आगे कहा कि अपेक्षित प्रौद्यौगिकी प्राप्त करने के बाद कमेटी 2 महीने के अंदर मॉडल इकाईयां स्थापित करने का काम पूरा करेगी।

 

Tags: Kahan Singh Pannu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD