Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

किताब ‘ऑपरेशन एक्स’: अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज़ कोवर्ट नेवल वॉर इन ईस्ट पाकिस्तान, 1971 पर गोष्ठी

जल सेना के गुप्त ऑपरेशन के विभिन्न पक्षों पर हुई चर्चा

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Dec 2019

Last updated on: Dec 15, 2019, 00:00 IST

पाकिस्तान के साथ सन 1971 की जंग के समय पर भारतीय जल सेना के गुप्त ऑपरेशन पर लिखी किताब अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज़ कोवर्ट नेवल वॉर इन ईस्ट पाकिस्तान, 1971 पर मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान करवाई गोष्ठी के दौरान इस ऑपरेशन के विभिन्न पक्षों पर प्रकाश डाला गया। एम.एन.आर सामंत और संदीप ओनीथान द्वारा लिखी यह किताब बांग्लादेश की आज़ादी की जंग सम्बन्धी भारतीय जल सेना के गुप्त ऑपरेशन एक्स सम्बन्धी अहम दस्तावेज़ है। पैनलिस्ट में सह लेखक संदीप ओनीथान, एडमिरल सुनील लांबा और कोमोडोर एस.पी. केसनूर शामिल थे।गोष्ठी के दौरान इस किताब के सह लेखक और पैनलिस्ट संदीप ओनीथान ने बताया कि पाकिस्तान ने पूर्वी पाकिस्तान में नसलीयता शुरू कर दी थी और लाखों लोगों को शरणार्थियों के तौर पर भारत आने के लिए मजबूर होना पड़ा और वह शरणार्थी बांग्लादेश बनाने के लिए अंडर वॉटर गुरिल्ला ऑपरेशन का प्रशिक्षण लेने के लिए तैयार हुए थे और उनको भागीरथी के किनारे प्लासी में प्रशिक्षण दिया गया था।इस गोष्ठी की शुरुआत 1971 की जंग के दौरान पश्चिमी पाकिस्तान से पूर्वी पाकिस्तान तक की स्पलाई बंद करने सम्बन्धी विचार-विमर्श के साथ शुरू हुई। कैप्टन एम. रोऐ और कमांडर एम.एन.आर. सामंत ने इस ऑपरेशन का नेतृत्व किया था। इस किताब में भारतीय जल सेना द्वारा गुप्त ऑपरेशन के ज़रिये पाकिस्तानी समुद्री जहाज़ों को उड़ाने संबंधी भी खुलासे किये गए हैं। किताब के सह लेखक संदीप ने बताया कि इन घटनाओं के 05 दशकों के बाद इन सम्बन्धी जानकारी एकत्रित करना एक जटिल कार्य था।पैनलिस्ट ने बहुत ही दिलचस्प और हैरान कर देने वाले हालातों के विवरण दिए, जिनमें बांग्लादेशी नौजवान आज़ादी संग्रामियों को प्रशिक्षण दिया गया था। उन्होंने बताया कि नौजवान प्रशिक्षण प्राप्त फौजियों ने बड़े स्तर पर पाकिस्तानी समुद्री जहाज़ों का नुकसान किया था।गोष्ठी के दौरान किताब के पाठकों ने बताया कि यह किताब पढऩे से उनको एक नई जानकारी मिली है क्योंकि इससे पहले उनके पास भारतीय जल सेना के इस सफल ऑपरेशन संबंधी जानकारी नहीं थी।

 

Tags: Miltary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD