Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मंडी गोबिन्दगढ़ को हरा भरा बनाने और धूल को रोकने के लिए कमेटियां गठित : काहन सिंह पन्नू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Dec 2019

Last updated on: Dec 11, 2019, 00:00 IST

वातावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, पंजाब ने मंडी गोबिन्दगढ़ कस्बे में हरियाली बढ़ाने और धूल-मिट्टी को रोकने की सभी संभावनाओं का पता लगाने के लिए दो कमेटियां गठित की। यह जानकारी मिशन तंदुरुस्त पंजाब के डायरैक्टर काहन सिंह पन्नू ने दी।इस सम्बन्धी विवरण देते हुए स. पन्नू ने बताया कि वायुु प्रदूषण के स्रोतों और इसको नियंत्रण करने के लिए ज़रुरी प्रयासों की पहचान करने के लिए मंडी गोबिन्दगढ़ क्षेत्र के सभी हिस्सेदारों/विभागों के साथ मीटिंग की गई। मीटिंग में विचार-विमर्श के उपरांत यह तथ्य सामने आया कि मंडी गोबिन्दगढ़ क्षेत्र के वायु प्रदूषण का एक प्रमुख कारण सडक़ की धूल है। अंातरिक सडक़ों की बुरी हालत और कच्चे रास्तों पर भारी वाहनों के यातायात से धूल पैदा होती है। इसलिए, यह फ़ैसला लिया गया कि नगर कौंसिल, मंडी गोबिन्दगढ़ और पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, मंडी गोबिन्दगढ़ क्षेत्र में धूल वाले सभी स्थानों की मैपिंग करेगा और यह यकीनी बनाएगा कि धूल को नियंत्रित करने के लिए अपेक्षित काम सम्बन्धी विभागों द्वारा समयबद्ध ढंग से किया जाये। इस सम्बन्धी एक कमेटी का गठन करने का फ़ैसला किया गया है जो कस्बे में धूल वाले सभी स्थानों की पहचान करेगी और उनकी नक्शे पर निशानदेही करेगी और समयबद्ध ढंग से धूल वाले स्थानों की मुरम्मत करने के लिए कार्य योजना सौंपेगी।

इसके अलावा मीटिंग में इस बात पर सहमति अभिव्यक्त की गई कि प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए मंडी गोबिन्दगढ़ में हरियाली को बढ़ाया जा सकता है क्योंकि उद्योगों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाने के लिए उपयुक्त खाली क्षेत्र उपलब्ध है, इसलिए यह फ़ैसला लिया गया कि नगर कौंसिल, मंडी गोबिन्दगढ़ और वन विभाग कस्बे में पौधारोपण के लिए उपलब्ध स्थानों की मैपिंग करेगा जिससे मंडी गोबिन्दगढ़ को हरा-भरा बनाया जा सके। यह भी फ़ैसला किया गया कि एक अन्य कमेटी का गठन किया जाये जो मंडी गोबिन्दगढ़ क्षेत्र में पौधे लगाने के लिए उपलब्ध सभी खाली स्थानों की पहचान करेगी और उनकी नक्शे पर सीमा रेखा करके कार्य योजना सौंपेगी।मंडी गोबिन्दगढ़ क्षेत्र में पौधे लगाने के लिए उपलब्ध जगह की पहचान करने के लिए बनाई गई कमेटी में वातावरण और जलवायु परिवर्तण डायरैक्टोरेट के डायरैक्टर चेयरमैन के तौर पर, उप मंडल मैजिस्ट्रेट, अमलोह और पंजाब प्रदूषण रोकथाम बोर्ड, ज़ोनल दफ़्तर-2, पटियाला के सीनियर वातावरण इंजीनियर सदस्यों के तौर पर, पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, क्षेत्रीय दफ़्तर, फतेहगढ़ साहिब के वातावरण इंजीनियर और कनवीनर, कार्यकारी अधिकारी, नगर कौंसिल, कार्यकारी अधिकारी, पी.डब्ल्यू.डी. (बी एंड आर) और जि़ला वन अधिकारी, मंडी गोबिन्दगढ़ सदस्यों के तौर पर शामिल किया गया। इसके अलावा, मंडी गोबिन्दगढ़ क्षेत्र के सभी धूल वाले स्थानों की मैपिंग के लिए बनाई गई कमेटी में वन अधिकारी को छोड़ कर उपरोक्त सभी अधिकारी शामिल किये गए हैं।स. पन्नू ने बताया कि काम के सभ्यक ढंग से और समयबद्ध मुकम्मल होने को यकीनी बनाने के लिए यह फ़ैसला लिया गया कि कमेटियां प्रगति का जायज़ा लेने के लिए महीने में दो बार मीटिंग करेंगी।

 

Tags: Kahan Singh Pannu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD