Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्रदेश में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के माध्यम से प्रदान की जाएंगी स्वास्थ्य सेवाएं : जय राम ठाकुर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 30 Nov 2019

Last updated on: Nov 30, 2019, 00:00 IST

प्रदेश सरकार लोगों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और स्वास्थ्य संस्थानों और चिकित्सा महाविद्यालयों को नवीनतम चिकित्सा उपकरणों की सुविधाओं से सुसज्जित कर आधुनिक बनाया जा रहा है।यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में शल्य विभाग द्वारा आयोजित एडब्ल्यूआर बैरियाट्रिक और रोबोटिक सर्जरी पर एडब्ल्यूआर और ओबेसिटी लाइव पर आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुई कही।मुख्यमंत्री ने कहा कि रोबोट द्वारा की गई सर्जरी वास्तव में एक वैज्ञानिक चमत्कार है और यह प्रसन्नता की बात है कि आईजीएमसी भी इस तरह के चिकित्सीय कार्य का हिस्सा बना है। प्रदेश सरकार इस मशीन को आईजीएमसी में उपलब्ध करवाने पर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार अन्य स्वास्थ्य संस्थानों के अलावा आईजीएमसी और अन्य स्वास्थ्य महाविद्यालयों को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।जय राम ठाकुर ने कहा कि हमारी भोजन संबंधी आदतों के कारण हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य में भी मोटापा एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि ‘दि विंसी’ तकनीक के द्वारा सर्जन दोनों स्लीव गैस्ट्रेक्टोमी और राक्स-एन-वाई गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी रोबोट की सहायता से छोटे उपकरणों का प्रयोग करके मरीजों की शल्य चिकित्सा कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कार्यशाला की स्मारिका का विमोचन भी किया।विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि प्रदेश तेजी से देश के सबसे प्रगतिशील राज्य के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि आईजीएमसी देश के स्वास्थ्य संस्थानों में से एक प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है।चिकित्सा शिक्षा के निदेशक डा. रवि सी. शर्मा ने मुख्यमंत्री से मरीजों की सुविधा के लिए आईजीएमसी में 24 करोड़ रुपये की यह मशीन उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।कार्यशाला के आयोजक डा. डी.के. वर्मा ने इस तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी।संगठन सचिव प्रो. यू.के. चन्देल ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।डा. राजीव बिन्दल के पुत्र डा. विवेक बिन्दल ने इस अवसर पर शल्य चिकित्सा की।मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डा. साधना ठाकुर, आईजीएमसी के प्रधानाचार्य डा. मुकुंद लाल, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. जनक राज और अन्य विभागाध्यक्ष इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Rajeev Bindal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD