Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा

 

पंजाब के राज्यपाल ने मगसीपा द्वारा विभिन्न राज्यों के आईएएस अधिकारियों के लिए करवाए गए प्रशिक्षण प्रोग्राम के समापन सैशन को संबोधन किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Nov 2019

Last updated on: Nov 28, 2019, 00:00 IST

महात्मा गांधी राज लोक प्रशासन संस्थान (मगसीपा) द्वारा आईएएस अधिकारियों के लिए कराए गए छह सप्ताहों के शुरूआती प्रशिक्षण प्रोग्राम का आज पंजाब राज भवन में समापन समागम कराया गया। इसकी अध्यक्षता पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक श्री वी. पी. सिंह बदनौर ने की। मगसीपा द्वारा पहली बार करवाए गए इस शुरूआती प्रशिक्षण प्रोग्राम में देश के 12 राज्यों के 55 से भी अधिक आईएएस अधिकारियों ने हिस्सा लिया।समापन समागम को संबोधित करते हुये पंजाब के राज्यपाल श्री वी. पी. सिंह बदनौर ने आईएएस अधिकारियों को लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए लोक केंद्रित शासन देने के लिए वचनबद्धता, दृढ़ता और पारदर्शिता से काम करने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि समावेशी विकास और प्रभावी सेवाएं प्रदान करना समय की जरूरत है और सामाजिक -आर्थिक विकास के लिए उन पर इस लक्ष्य को हासिल करने की बड़ी जिम्मेवारी है।योजनाबंदी और लागूकरन की प्रक्रिया में सकारात्मक पहुँच अपनाने की जरूरत पर ज़ोर देते हुये राज्यपाल ने कहा कि अधिकारियों को अपने केरियर के दौरान हरेक प्रोग्राम को ‘सामाजिक मिशन’ के तौर पर देखना चाहिए और प्रशासन के सभी स्तरों पर वचनबद्धता और समर्पण से उनको लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्रीय सरकार के लाभ किसी भी तरह के भेदभाव से बिना समाज के हरेक वर्ग तक पहुँचने चाहिएं। उन्होंने सहभागियों को सर्टिफिकेट और यादगारी चिह्न भेंट किये।

मगसीपा की डायरैक्टर और पंजाब सरकार की सचिव श्रीमती जसप्रीत तलवार ने अपने स्वागती संबोधन के दौरान इस प्रोग्राम सम्बन्धित विस्तृत जानकारी देते हुये कहा कि इस प्रोग्राम को केंद्र सरकार के अमला विभाग ने मगसीपा को पहली बार स्पांसर किया है। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण प्रोग्राम के दौरान विभिन्न अकादमिक सैशन करवाए गए जिनका उद्देश्य समूचे देश के प्रशासकीय महत्व वाले मुद्दों संबंधी जानकारी प्रदान करना था। सामाजिक-आर्थिक विकास, सार्वजनिक नीति शासन और लोक  प्रशासन सम्बन्धी मामलों सम्बन्धित सहभागियों के साथ विचार-विमर्श करने के लिए प्रसिद्ध माहिरों को बुलाया गया।पंजाब सरकार के विशेष मुख्य सचिव और मगसीपा के डायरैक्टर जनरल श्री करन बीर सिंह सिद्धू ने सभी का धन्यवाद करते हुये बताया कि अधिकारियों ने सभी सैशनों में गहरी रूचि दिखाई जो उनके सेवा कॅरियर के दौरान सामाजिक विकास प्रोग्रामों को प्रभावशाली ढंग से लागू करने के लिए लाभकारी साबित होगी। उन्होंने कहा की लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय अकादमी, मंसूरी के बाद महात्मा गांधी राज लोक प्रशासन संस्थान, चंडीगढ़ अकेला ऐसा संस्थान है जहाँ ऐसे अहम प्रशिक्षण प्रदान किये गये है। उन्होंने कहा कि मगसीपा का विशेष ध्यान अधिकारियों को विभिन्न हुनर और ज्ञान से लैस करने पर है जिससे उनको तबदीली के वाहक बनाया जा सके। उन्होंने पंजाब के राज्यपाल का इस बात के लिए धन्यवाद किया कि उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त आईएएस अधिकारियों को वचनबद्धता और समर्पण से काम करने के लिए अनमोल प्रेरणा दी।

 

Tags: VP Singh Badnore

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD