Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

प्रदेश सरकार की ओर से प्रशासनिक सुधार की तरफ उठाए जा रहे हैं विशेष कदम : सुंदर शाम अरोड़ा

कैबिनेट मंत्री ने एस.डी.एम. कांप्लेक्स के नवीनीकरण प्रोजैक्ट का किया उद्घाटन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 28 Nov 2019

Last updated on: Nov 28, 2019, 00:00 IST

पंजाब सरकार की ओर से प्रशासनिक सुधार के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि प्रदेश वासियों को निर्विघ्न व समय पर अलग-अलग सेवाएं मुहैया करवाई जा सकें। यह विचार उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने एस.डी.एम. काम्लेक्स होशियारपुर में करवाए जा रहे नवीनीकरण प्रोजैक्ट का उद्घाटन करते हुए रखे। इस दौरान उनके साथ डिप्टी कमिश्नर श्रीमती ईशा कालिया व एस.एस.पी श्री गौरव गर्ग भी विशेष तौर पर उपस्थित थे।कैबिनेट मंत्री श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने जिला प्रशासन की ओर से उप मंडल स्तर पर करवाए जा रहे कार्यालयों के नवीनीकरण के प्रयास की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से कार्यालयों में विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाई गई है। इस दौरान उन्होंने कांप्लेक्स के विभिन्न काउंटरों का दौरा किया और काम करवाने आए लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को भी सुना। श्री अरोड़ा ने कहा कि कार्यालयों में वेटिंग रु म बनाए गए हैं, ताकि अपनी नंबर का इंतजार करने वाले व्यक्तियों को आरामदायक वातावरण प्रदान किया जा सके। उन्होंने कहा कि जहां आम जनता के लिए पीने वाला शुद्ध पानी यकीनी बनाया जा रहा है, वहीं बाथरु मों का भी नवीनीकरण किया गया है।कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने कहा कि जिले के अलग-अलग विभागों में ई-आफिस प्रोजैक्ट को पारदर्शी ढंग से लागू करने के लिए भी कार्य शुरु  कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओरसे प्रशासनिक सुधार की ओर पहलकदमी करते हुए 1 जनवरी 2020 से समूह कार्यालयों में ई-आफिस प्रोजैक्ट शुरु  किया जा रहा है, ताकि कार्यालयों के कामकाज को पेपर मुक्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस प्रयास से पारदर्शिता के साथ-साथ दफ्तरी कामकाज में तेजी आएगी।इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर श्री हरप्रीत सिंह सूदन, एस.डी.एम. श्री अमित सरीन, नगर निगम कमिश्नर श्री बलवीर राज सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. कुलदीप नंदा, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष श्री मुकेश डाबर, देहाती कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन कर्मचंद के अलावा पार्षद व अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sunder Sham Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD