Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

गैंगस्टर और ड्रग कारोबार का पितामा मजीठिया वर्करों की चिताओं पर राजनैतिक रोटियाँ सेकने से बाज़ आएं-सुनील जाखड़

मजीठिया मेरे साथ हाई कोर्ट के चीफ़ जस्टिस के पास साझी जांच करवाने के लिए चले, मैं तैयार हूँ-रंधावा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Nov 2019

Last updated on: Nov 25, 2019, 00:00 IST

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़ और कैबिनेट मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा के नेतृत्व अधीन कांग्रेस के आधे दर्जन विधायकों ने आज अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की तरफ से कांग्रेसी नेता पर लगाए जा रहे दोषों को सिरे से नकारते हुए पूर्व अकाली मंत्री को गैंगस्टर कल्चर और ड्रग कारोबार का पितामा बताया। उन्होंने कहा कि जिस अकाली नेता पर भोला ने सरेआम 6000 करोड़ रुपए के ड्रग कारोबार से जुड़े होने के दोष लगाए थे, आज वह कौन से मुँह से दुहाई दे रहा है। इसके साथ ही स. रंधावा ने मजीठिया को चुनौती दी कि वह हाई कोर्ट के मौजूदा जज के पास से जाँच करवाने के लिए चीफ़ जस्टिस के पास जाने को तैयार हैं और साथ ही मजीठिया भी अपने ऊपर लगे ड्रग और गैंगस्टरों की सरपरस्ती के दोषों के लिए जांच के लिए साथ चलें।आज यहाँ पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के भवन में बुलाई प्रैस कॉन्फ्ऱेंस के दौरान सुनील जाखड़ ने कहा कि लोगों में अपनी राजनैतिक साख गवाने और जनाधार गवा देने के बाद मजीठिया ने अपने वर्करों की चिताओं पर राजनैतिक रोटियाँ सेकने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह बात सब भली-भाँति जानते हैं कि अकालियों के 10 साल के कुशासन में ही पंजाब में गैंगस्टर नाम पहली बार सुनने को मिला था जिनको पनाह और सरपरस्ती बिक्रम मजीठिया द्वारा दी जाती थी। उन्होंने कहा कि आज यह नेता कौन से मुँह से कांग्रेसियों पर गैंगस्टरों के साथ जुड़े होने के दोष लगाते हैं।

कैबिनेट मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने तथ्यों और तस्वीरों को दिखाते हुए बताया कि जिस जेल में बंद जग्गू भगवानपुरिया गैंगस्टर के साथ उसके मिले होने के दोष लगाए जा रहे हैं वास्तव में वह सबसे अधिक मजीठिया के हलके में सक्रिय रहा है। उन्होंने कहा कि इस गैंगस्टर पर 44 केस दर्ज हैं जिनमें से 29 केस मजीठिया के हलके अमृतसर (ग्रामीण) क्षेत्र के हैं। उन्होंने कहा कि इस गैंगस्टर के गुनाहों का चिटठा खोलें तो सब कुछ अकालियों के राज में किये गए। उन्होंने कहा कि जग्गू का भाई मनदीप मन्नू पिछली अकाली सरकार के दौरान ही पंजाब से बाहर विदेश जाने में सफल हुआ जिस पर कई केस दर्ज थे। उन्होंने कहा कि इस पर सीधे तौर पर मजीठिया की हिमायत थी।स. रंधावा ने नामी गैंगस्टरों के मामलों संबंधी जानकारी देते हुए उनके अकाली नेताओं ख़ास कर मजीठिया के साथ सांझ की तस्वीरें भी जारी की जिनमें पैरोल पर रिहा हुआ पम्मा सुल्तानविंड, नाभा की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद गोली गोपी, दिलबाग लम्मा पट्टी (विशु गैंग), सोनू कंगला शामिल हैं। इन गैंगस्टरों द्वारा खुले तौर पर मजीठिया समेत दूसरे अकाली नेताओं और ख़ास कर मजीठिया के पी.ए. तलबीर सिंह के साथ मेल-मिलाप किया जाता रहा है जिसके सबूत उन्होंने आज तस्वीरों के द्वारा पेश किये हैं।कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि वह अकाली वर्कर के कत्ल की निंदा करते हैं और इस मामले की गहराई से जांच और दोषियों को सज़ाएं दिलाने की वकालत करते हैं परन्तु इस मामले पर किसी पार्टी को राजनैतिक रोटियाँ सेकने की आज्ञा नहीं देंगे। इस मौके पर कांग्रेसी विधायक कुलजीत सिंह नागरा, दर्शन सिंह बराड़, बरिन्दरमीत सिंह पाहड़ा, कुलबीर सिंह ज़ीरा और परमिन्दर सिंह पिंकी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhjinder Singh Randhawa , Sunil Jakhar , Kuljit Singh Nagra , Parminder Singh Pinky

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD