Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें भूपेंद्र पटेल ने सीएम डैशबोर्ड से की अहमदाबाद रथयात्रा के मूवमेंट की रियल-टाइम मॉनिटरिंग हर भाषा की फिल्म करो, पिता की इस सलाह पर चल रहीं अदा शर्मा अब मराठी सिनेमा में दिखेंगी क्या फिश ऑयल कैप्सूल अल्जाइमर से बचा सकते हैं? नए अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा 17 जुलाई का पंचांग : भगवान गणेश और मां पार्वती की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:06 बजे से 12:59 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एमपीएससी की कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं अगस्त 2027 तक टालीं : सीएम देवेंद्र फडणवीस अहमदाबाद में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मंगला आरती में शामिल हुए अमित शाह चीन के गुआंग्शी में बाढ़ से 39 लोगों की मौत, नौ लापता फीफा वर्ल्ड कप : लगातार दूसरी बार फाइनल में अर्जेंटीना, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी शिपबिल्डिंग को फिर से बनाने का किया वादा, राष्ट्रीय सुरक्षा की प्राथमिकता बताया पारदर्शिता और निष्पक्षता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं बनी हुई हैं : युमनाम खेमचंद सिंह ब्रसेल्स में सुब्रह्मण्यम जयशंकर की अहम बैठकें ऋण माफी का निर्णय चुनावों के बजाय किसान कल्याण के लिए लिया गया : देवेंद्र फडणवीस हिमंता बिस्वा सरमा ने 'आत्मनिर्भर निर्वाचन क्षेत्रों' का आह्वान किया गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के विकास की प्रथम पाठशाला : सीएम मोहन यादव रथ यात्रा भारत की सांस्कृतिक विरासत और विविधता में एकता का प्रतीक है : माणिक साहा मोहन चरण मांझी ने जगन्नाथ मंदिर के लिए 'समर्पण' डिजिटल हुंडी का शुभारंभ किया सीएम लालदुहोमा ने फर्जी पारिवारिक पेंशन लाभार्थियों से स्वेच्छा से पीपीओ सरेंडर करने का आग्रह किया सीएम डीके शिवकुमार ने अपार्टमेंट मालिकों को संपत्ति अधिकार का भरोसा दिया, प्रस्तावित बिल पर सुझाव भी मांगे उद्योगों को सभी मंजूरी और सुविधा देने के लिए तैयार तेलंगाना सरकार : सीएम ए. रेवंत रेड्डी कोयला मंत्रालय ने कोल एक्सचेंज रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया

 

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने गुलाब चंद कटारिया से की मुलाकात

राज्यपाल के दरबार पहुंची भाजपा, 'आप' सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan, Kewal Singh Dhillon, BJP Punjab, Sunil Jakhar, Vineet Joshi, Dr Subhash Sharma, Ashwani Sharma
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Jul 2026

Last updated on: Jul 11, 2026, 15:35 IST

पंजाब में नगर परिषदों, नगर निगमों और महापौर (मेयर) चुनावों के दौरान सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा कथित गुंडागर्दी और सरकारी मशीनरी के खुलेआम दुरुपयोग के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने सीधा मोर्चा खोल दिया है। आज पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा तथा राज्य में संवैधानिक मर्यादाओं की रक्षा के लिए तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की।

राज्यपाल से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने 'आप' सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ दल ने स्थानीय निकाय चुनावों में राजनीतिक लाभ लेने के लिए सभी नियमों को ताक पर रख दिया। 

सबसे पहले वार्डों का मनमाने ढंग से परिसीमन किया गया, फिर विपक्षी उम्मीदवारों को डराया-धमकाया गया, उनके नामांकन पत्र छीनकर उन्हें चुनाव प्रक्रिया से बाहर रखने की कोशिश की गई। चुनाव प्रचार के दौरान दबाव और धमकियों का सहारा लिया गया, मतदान और मतगणना के समय प्रशासन की मिलीभगत से खुलेआम धांधलियां की गईं और अब बिना बहुमत के नगर निगमों में मेयर तथा नगर परिषदों में अध्यक्ष बनाए जा रहे हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के समक्ष साक्ष्यों सहित पूरा मामला रखते हुए बताया कि जहां-जहां 'आप' के पास बहुमत नहीं था, वहां अफसरशाही के माध्यम से जनता के जनादेश को पलट दिया गया। उन्होंने अबोहर नगर निगम का उदाहरण देते हुए कहा कि 50 सदस्यीय सदन में भाजपा के पास 28 पार्षदों और एक विधायक के समर्थन के साथ स्पष्ट बहुमत था, जबकि 'आप' के पास केवल 20 वोट थे। 

इसके बावजूद अफसरशाही ने 'आप' के महापौर की घोषणा कर दी, जिसे भाजपा के तीव्र विरोध के बाद स्थगित करना पड़ा। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार की मनमानी और लोकतांत्रिक मूल्यों की अवहेलना राजपुरा, कपूरथला, बरनाला तथा पंजाब के अन्य हिस्सों में भी की गई, जो संवैधानिक लोकतंत्र पर गंभीर हमला है।

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में मांग की कि चुनावों के दौरान हुई संवैधानिक उल्लंघनों तथा अधिकारियों की भूमिका की जांच के लिए राज्य सरकार से स्वतंत्र, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच प्राधिकरण का गठन किया जाए। साथ ही अबोहर, कपूरथला, राजपुरा और बरनाला सहित प्रभावित नगरों के चुनावों से संबंधित समस्त रिकॉर्ड, वीडियोग्राफी और सरकारी दस्तावेज तत्काल तलब किए जाएं। 

ज्ञापन में राजनीतिक दबाव में गैरकानूनी कार्य करने वाले दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई, प्रभावित क्षेत्रों में कानून के अनुसार पुनः निष्पक्ष चुनाव कराने तथा भविष्य में सिविल प्रशासन की राजनीतिक निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार को सख्त निर्देश जारी करने की भी मांग की गई। केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़े नहीं, बल्कि उन्हें लूटा है। माननीय राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया ने भाजपा प्रतिनिधिमंडल की इन गंभीर शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आवश्यक एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का पूरा भरोसा दिया।

इस उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के साथ पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़, अश्वनी शर्मा, जंगी लाल महाजन, राकेश राठौर, दयाल सिंह सोढ़ी, परमिंदर सिंह बराड़, अमनजोत कौर रामूवालिया, सुभाष शर्मा, विनीत जोशी तथा काका कंबोज भी उपस्थित थे।

 

Tags: Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , Kewal Singh Dhillon , BJP Punjab , Sunil Jakhar , Vineet Joshi , Dr Subhash Sharma , Ashwani Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD