Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

रक्षा मंत्री करेंगे तीसरे मिलट्री लिटरेचर फेस्टिवल 2019 का उद्घाटन

कैप्टन अमरिंदर सिंह करेंगे समापन समारोह की अध्यक्षता, द्वितीय विश्व युद्ध के विक्टोरिया क्रोस विजेताओं को करेंगे सम्मानित

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Nov 2019

Last updated on: Nov 23, 2019, 00:00 IST

तीन दिवसीय मिलट्री लिटरेचर फेस्टिवल (एमएलएफ) 2019 के लिए सभी तैयारियों मुकम्मल कर ली गई हैं और केन्द्रीय सुरक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 13 दिसंबर को सिटी ब्युटीफल के लेक क्लब पर एक समारोह का उद्घाटन करके इसकी औपचारिक शुरूआत करेंगे।पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जिन्होंने सैन्य जीवन के मूल्यों और इसके आकर्षण के प्रति युवाओं को जागरू करने के लिए इस महोत्सव की शुरूआत की है, इस महोत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे और साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध के बर्मा कैंपेन के विक्टोरिया क्रोस विजेताओं के पारिवारिक सदस्यों और यूनिटों को सम्मानित भी करेंगे।आज यहां पंजाब भवन के एक भरे हुए मीडिया हॉल में महोत्सव के घोषणा समारोह के दौरान इसका खुलासा करते हुए, पंजाब के मुख्यमंत्री के वरिष्ठ सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) टीएस शेरगिल ने कहा कि 13 से 15 दिसंबर तक होने वाला यह प्रतिष्ठित महोत्सव सैन्य साहित्य और इससे जुड़े कार्यों संबंधी जानकारी के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने और इसे संरक्षित करने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव युवाओं को हमारी शानदार सैन्य विरासत से परिचित भी कराएगा।एमएलएफ जोकि पश्चिमी कमान के सहयोग के साथ प्रतिष्ठित सैन्य इतिहासकार तथा पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनोर की एक संयुक्त पहल है, ने रक्षा साहित्यिक कार्यों, कला, शिल्पकला, संगीत और यहां मौजूद प्रदर्शनीयों के सभी पहलुओं को सफलतापूर्वक शामिल करके क्षेत्र में कफी प्रसिद्धी हासिल की है और साथ ही यह युवाओं को सुरक्षा बलों में अपना जीवन बनाने के लिए प्रेरित भी करता है। पिछले साल 50,000 से अधिक दर्शकों ने महोत्सव में भाग लिया था और उपस्थिति में 500 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई थी।मिलट्री लिटरेचर फेस्टिवल का मौजूदा अध्याय जिसे 22 जोरदार पैनल चर्चाओं के दौरान सैन्य और राष्ट्रीय महत्व के सामयिक और ऐतिहासिक मुद्दों पर प्रेरक चर्चा शुरू करने के लिए तैयार किया गया है, दूसरे विश्व युद्ध में बर्मा अभियान में भारतीय भागीदारी को याद करेगा, जिसकी 75वीं वर्षगांठ अगले साल है।

जनरल शेरगिल ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, जो खुद एक प्रसिद्ध सैन्य इतिहासकार हैं, वह मार्क टुली, रवीश कुमार, पूर्व सेना प्रमुख वीपी मलिक, एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ, नंदिनी सुंदर के अलावा ओलिवर एवरेट, किश्वर देसाई, विवेक काटजू और प्रोफेसर इरफान हबीब वाले एक प्रख्यात मीडिया विशेषज्ञों, बुद्धिजीवियों और रक्षा रणनीतिकारों के समूह का यहां आने वाले लोगों और दर्शकों को सैन्य इतिहास से परिचत करवाने में उनका नेतृत्व करेंगे।उन्होंने कहा कि बालाकोट हमला, धारा 370 का निरसन और तालिबान पुनरुत्थान मंच के संचालन हेतु विचार-विमर्श शुरू करने के लिए एक आकर्षक शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध रक्षा और साहित्यिक लेखकों की दस से अधिक पुस्तकें भी इस अवसर पर जारी की जाएंगी।मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के युवाओं में सैन्य गुणों को बढ़ाने के उद्देश्य को दोहराते हुए जनरल शेरगिल ने इस बात का भी खुलासा किया कि सेना की विभिन्न परीक्षाओं और प्रवेश प्रक्रियाओं के बारे में इच्छुक युवाओं की सुविधा के लिए इस बार एक विशेष सेना सूचना कॉर्नर स्थापित किया जाएगा।ऑडीयो वीजुयल ऑडिटोरियम क्लेरियन कॉल, जहां भारतीय सेना द्वारा आजादी के बाद से अब तक लड़े गए वास्तविक युद्धों और लड़ाइयों पर लघु फिल्में पेश की जाएंगी, के अलावा नेशनल फूड कोर्ट और मार्शल डांस एमएलएफ के दौरान आकर्षण के अन्य केन्द्र होंगे।इस अवसर पर बोलते हुए, चीफ ऑफ स्टाफ वेस्टर्न कमांड लेफ्टिनेंट जनरल गुरपाल सिंह संघा ने इसे एक शानदार पहल करार दिया और विश्वास जताया कि यह महोत्सव युवाओं में साहित्यिक गतिविधियों के बीज बोएगा तथा रक्षा बलों और आम जनता के बीच एक मजबूत बंधन बनाएगा।इस महीने की शुरुआत में पटियाला में शॉटगन प्रतियोगिता के द्वारा शुरू हुए इस एमएलएफ ने 13 दिसंबर से शुरू होने वाले मेन इवेंट संबंधी शहर में आयोजित किड्स ग्रीन रन और गोल्फ इनविटेशनल टूरनी सहित रोमांचक कार्यक्रमों के साथ एक बड़ी उम्मीद की शुरुआत की है।उत्सव की भावना को जारी रखते हुए, कल पटियाला में पोलो टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद बहुप्रतीक्षित मिलट्री कार्निवल, एक शानदार कार्यक्रम जिसमें इक्वीटेशन टैटू, 4&4 जीप ऑफ-रोडिंग डिस्प्ले और पश्चिमी कमान द्वारा सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन होगा। 7 दिसंबर को आजाद भारत के युद्धों के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए चंडीगढ़ वार मेमोरियल में पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके बाद ब्रेवहाट्र्स मोटरसाइकल राइड के जरिए उन लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी जिन्होंने हमारी आजादी को बचाए रखने के लिए लड़ाई लड़ी।समारोह के दौरान उपस्थित अन्य प्रमुख लोगों में डायरेक्टर वाईपीएस मेजर जनरल टीपीएस वड़ैच, डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स मालविंदर सिंह जग्गी, फेस्टिवल एक्जीक्यूटिव्स मंदीप बाजवा, मेजर आरएस विर्क, कर्नल तेजिंदर धालीवाल के अलावा सीनियर एडवाइजर करणवीर सिंह के ओएसडी और एफसीएस कल्चरल अफेयर्स केएल मल्होत्रा शामिल थे।

 

Tags: TS Shergill

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD