Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

 

प्रवासी मजदूरों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध : टी.एस. शेरगिल

जी.ओ.जी.के सीनियर वाइस चेयरमैन ने की जिला अधिकारियों के साथ बैठक

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 02 Apr 2020

Last updated on: Apr 02, 2020, 00:00 IST

मुख्य मंत्री पंजाब के सीनियर सलाहकार व जी.ओ.जी(गार्डियन आफ गर्वनेंस) के सीनियर वाइस चेयरमैन लेफ्टीनेंट जनरल(सेवामुक्त) परम विशिष्ट सेवा मैडल टी.एस. शेरगिल ने कहा कि कोविड-19 के प्रभाव को रोकने के लिए लगाए गए कफ्र्यू के दौरान पंजाब सरकार प्रवासी मजदूरों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है, इस लिए जिला स्तर पर प्रवासी मजदूरों के लिए विशेष प्रबंध यकीनी बनाए जाएं। वे आज जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात भी मौजूद थे।श्री टी.एस. शेरगिल ने कहा कि प्रवासी मजदूरों की रिहायश वाले स्थानों पर ही उनके लिए जरुरी वस्तुएं मुहैया करवानी यकीनी बनाई जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से प्रवासी मजदूरों को हर सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं, इस लिए इन मजदूरों को किसी किस्म की कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गेहूं की खरीद शुरु होने वाली हैं, इस लिए इस सीजन के दौरान मंडियों में सफाई व्यवस्था बरकरार रखी जाए। इसके अलावा सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए किसानों व मजदूरों के लिए सुविधाओं के विशेष प्रबंध भी यकीनी बनाए जाए। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसानों के गेहूं का एक-एक दाना उठाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जीतने के लिए जिला प्रशासन व जी.ओ.जीज का तालमेल होना भी बहुत जरुरी है।डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने कहा कि कफ्र्यू के दौरान जिला वासियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जहां जिला वासियों को होम डिलीवरी के माध्यम से करियाने की जरुरी वस्तुएं व दवाईयां मुहैया करवाई जा रही हैं, वहीं घरों में ही रेहडिय़ों के माध्यम से फल व सब्जियों की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि गेहूं के सीजन को सुचारु ढंग से संपन्न करने के लिए वचनद्ध है व खरीद प्रबंधों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मंडियों की साफ-सफाई के साथ-साथ किसानों व मजदूरों को हर तरह की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्री हरप्रीत सिंह सूदन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) श्री हरबीर सिंह के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

 

Tags: TS Shergill , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD