Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

लैफ्टिनेंट जनरल टी.एस. शेरगिल ने विश्व विरासत दिवस की पूर्व संध्या पर दस्तावेज़ी फ़िल्म ‘द बठिंडा फोर्ट’ की रिलीज़

पंजाब की विरासत और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए की गई यह पहल, वकील हरप्रीत संधू ने बनाई दस्तावेज़ी फिल्म

 TS Shergill, Lt. Gen. T.S Shergill, Razia Sultan, Lawyer Harpreet Sandhu, The Bathinda Fort
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Apr 2021

Last updated on: Apr 17, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की दूरदर्शी सोच से नेतृत्व लेते हुए पंजाब की शानदार ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के बारे में पंजाब की नयी पीढ़ी को प्रेरित करने के उद्देश्य से शनिवार को मुख्यमंत्री के सीनियर सलाहकार लैफ्टिनेंट जनरल टी.एस. शेरगिल ने ‘द बठिंडा फोर्ट’ नामक एक दस्तावेज़ी फ़िल्म विश्व स्तर पर ऑनलाइन माध्यम से रिलीज की। इस दौरान फ़िल्म के डायरैक्टर हरप्रीत संधू भी मौजूद थे। इस मौके पर सीनियर सलाहकार ने कहा कि दस्तावेज़ी फ़िल्म में राष्ट्रीय महत्ता वाले शानदार ऐतिहासिक स्मारक बठिंडा फोर्ट को ख़ूबसूरत ढंग से पेश किया गया है। छठी शताब्दी के आस-पास बना यह किला भारत का सबसे पुराना बचा हुआ किला है।उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि इस किले की बहुत ऐतिहासिक महत्ता है क्योंकि यह भारत की पहली महिला महारानी रजिया सुल्तान से सम्बन्धित है, जिसको इस किले में कैदी बनाकर रखा गया था और बाद में वह बालकनी से कूद कर फ़रार हो गई थी। लैफ्टिनेंट जनरल शेरगिल ने कहा कि तीन मंज़िला यह किला पूरी तरह मुग़ल डिज़ाइन में तैयार किया हुआ है और देखने लायक है। 

उन्होंने कहा कि इस किले का सिखों के दसवें गुरू साहिब के साथ भी ऐतिहासिक सम्बन्ध बताया जाता है क्योंकि 1705 में इस किले को दसवीं पातशाही श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी की चरनस्पर्श प्राप्त हुआ था। इस कारण किले को गोविन्दगढ़ किला भी कहा जाता है।लैफ्टिनेंट जनरल टी.एस शेरगिल ने दस्तावेज़ी फ़िल्म का प्रीव्यू देखने के उपरांत पंजाब के लोगों से अपील की कि पंजाब के विरासती स्थान को दर्शाती और ख़ूबसूरत ढंग के साथ तैयार की गई इस फ़िल्म को वह ज़रूर देखें। उन्होंने कहा कि यह दस्तावेज़ी फ़िल्म निश्चित तौर पर पंजाब के पर्यटन को प्रफुल्लित करने में सहायता करेगी क्योंकि अभी भी बहुत लोग बठिंडा के इस विरासती स्थान से अनजान हैं।फ़िल्म के डायरैक्टर हरप्रीत संधू के समर्पित यत्नों की प्रशंसा करते हुए लैफ्टिनेंट शेरगिल ने कहा कि यह बहुत ही ख़ुशी की बात है कि वकालत के साथ जुड़े होने के बावजूद श्री संधु ने राज्य के गौरवमयी इतिहास और संस्कृति को लोगों के समक्ष पेश करने में पंजाब सरकार की मदद की और नौजवानों को अपनी जड़ों के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित किया है।डायरैक्टर हरप्रीत संधू ने पंजाब की विरासत और सांस्कृतिक महानता को प्रफुल्लित करने के लिए अपने जुनून को जारी रखने के लिए मुख्यमंत्री और लैफ्टिनेंट शेरगिल का धन्यवाद किया।

 

Tags: TS Shergill , Lt. Gen. T.S Shergill , Razia Sultan , Lawyer Harpreet Sandhu , The Bathinda Fort

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD