Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

लाइट एंड साउंड शो में हजारों की संख्या में संगतों ने देखा गुरु नानक देव जी का जीवन वृतांत

गुरु जी की शिक्षाओं से मिलती है आदर्श जीवन जीने की सीख-जसबीर सिंह डिंपा, हरभजन मान ने धार्मिक गायन से भरी हाजिरी

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला) , 12 Nov 2019

Last updated on: Nov 12, 2019, 00:00 IST

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार की ओर से यहां करवाए जा रहे लाइट एंड साउंड कार्यक्रम में मंगलवार की सांय संगतों ने गुरु नानक देव जी के जीवन वृतांत से संबंधित साखियों को स्टेज पर रुपमान होता देखा। ध्वनि व प्रकाश पर आधारित इस कार्यक्रम के आज दो शो हुए व दोनों शो में हजारों की गिनती में संगतों ने गुरु जी के जीवन वृतांत के प्रेरक प्रसंग देखे।इस मौके पर लोक सभा सदस्य श्री जसबीर सिंह डिंपा ने आज के शो के दौरान शिरकत करके संगतों के साथ बैठकर यह शो देखा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुरु जी के पूरे जीवन से हमें आदर्श जीवन जीने की सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि गुरु जी के जीवन की हर घटना से हमें शिक्षा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से हमारी नई पीढिय़ों को गुरु जी के जीवन फलसफे, उनकी शिक्षाओं की जानकारी देने के लिए यह शो तैयार किया गा है जो कि गुरु जी के चरण स्पर्श प्राप्त इस धरती पर 15 नवंबर तक जारी रहेगा जबकि इसके बाद सभी जिलों में यह शो आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 550वें गुरु पर्व के जश्नों में शिरकत करने पहुंची संगतों के लिए प्रदेश सरकार की ओर से बड़े स्तर पर प्रबंध किए गए हैं।इस दौरान आज लाइट एंड साउंड शो के बाद हरभजन मान ने अपने धार्मिक गायन के माध्यम से संगतों में हाजिरी भरी। वर्णनीय है कि 13 नवंबर को यहां रबाब पंडाल में सांय 7 से 8 बजे तक लाइट एंड साउंड शो के बाद भी पंजाबी फनकार हरभजन मान धार्मिक गायन पेश करेंगे जबकि 14 व 15 नवंबर को सांय 7 से 8 बजे तक लाइट एंड साउंड शो के बाद पम्मा डूम्मेवाल की ओर से धार्मिक गायन से यहां प्रस्तुति दी जाएगी।

                                                  

 

Tags: 550th Prakash Purab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD