Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

मुख्य पंडाल में गुरबानी के मंत्रमुग्ध करने वाले कीर्तन से निहाल हुई संगत

पंथ प्रसिद्ध कीर्तनी जत्थों ने कुदरत की महिमा की स्तुति की

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

सुल्तानपुर लोधी , 10 Nov 2019

Last updated on: Nov 10, 2019, 00:00 IST

श्री गुरु नानक देव जी की पवित्र चरण स्पर्श से सराबोर सुल्तानपुर लोधी की पवित्र धरती पर रविवार की सुबह से संध्याकाल तक मुख्य पंडाल में युगों युग अटल श्री ग्रंथ साहिब जी की छत्र छाया में सजे दीवान में आज गुरबानी के इलाही कीर्तन ने संगत को गुर चरणों के साथ जोड़े रखा। सिख पंथ के प्रसिद्ध विभिन्न कीर्तनी जत्थों ने मंत्रमुग्ध करने वाले कीर्तन से संगत को निहाल किया।

सिमरि सिमरि पूर्ण प्रभु, कार्य भए रासि,

करतारपुरि करता वसै संतन कै पासि॥

इस शब्द के द्वारा जब भाई सतिन्दरपाल सिंह सुल्तानपुर लोधी वालों के जत्थे ने इलाही वाणी का कीर्तन शरू किया तो सारी संगत ने एकमगन होकर उस इलाही ज्योति की प्रशंसा में भागीदारी डाली क्योंकि वाहिगुरू के सिमरण के साथ ही मानव के सभी कार्य सिद्ध होते हैं।इसके बाद प्रिंसीपल सुखवंत सिंह जडिंयाला ने जीवन में सच्चे गुरु के महत्व को सार्थक करते गुरबानी का शब्द ‘मत को भरमि भूले संसारी, गुर बिन कोई न उतरसि पारि’ का गायन किया। इसके बाद उनके जत्थे ने पुरातन तंती साजों सहित मारू राग में करते हुए आगे एक सिख के हृदय की पीड़ा बयान करता शब्द गान ‘जो मय बेदन सा किसु आखां माई, हरी बिनु जिउ ना रहे कैसे राखा माई’ किया।इसके बाद बीबी राजविन्दर कौर अमृतसर के जत्थे के इलाही कीर्तन के साथ नगरी की पर्यावरण में इलाही वाणी की तरंगे फैल गई। इसके उपरांत डा. गुरिन्दर सिंह बटाला, भाई सतविन्दर सिंह बौदल, बीबी आशुप्रीत कौर जालंधर, डा. नवेदित्ता सिंह पटियाला और भाई बलवंत सिंह नामधारी के कीर्तनी जत्थों ने गुरवाणी गायन के द्वारा इस ब्रह्मांड के निरवैर, निर्भय, सिरजनकत्र्ता की प्रशंसा से संगत को गुरवाणी से जोड़ा।इस मौके पर राजस्व विभाग कैबिनेट मंत्री स. गुरप्रीत सिंह कांगड़ और स्थानीय विधायक स नवतेज सिंह चीमा ने भी संगत के साथ नम्र सिख में गुरु जी के दरबार में हाजिरी भरी। इसके अतिरिक्त बाबा परगट सिंह चोला साहिब वाले, बाबा साहिब सिंह, बाबा प्रितपाल सिंह, बाबा बीरा सिंह सिरहाली साहिब वाले भी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे नतमस्तक हुए।

 

Tags: Gurpreet Singh Kangar , 550th Prakash Purab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD