Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गुरप्रीत सिंह कांगड़ द्वारा डायरेक्टरी और रजिस्टरियों सम्बन्धी निर्देशों की पुस्तिका जारी

1950 के बाद के रजिस्टरियों सम्बन्धी सभी निर्देशों का संकलन सराहनीय काम -कांगड़

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 May 2021

Last updated on: May 23, 2021, 00:00 IST

पंजाब के राजस्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ द्वारा अपने कैंप दफ्तर, चंडीगढ़ में पंजाब राजस्व अफसर ऐसोसीएशन द्वारा संकलित डायरेक्टरी और रजिस्टरियों सम्बन्धी निर्देशों की पुस्तिका जारी की।पंजाब राजस्व अफसर ऐसोसीएशन के सदस्यों के यत्नों की सराहना करते हुये मंत्री ने कहा कि 1950 से लेकर आज तक रजिस्टरियों सम्बन्धी सभी निर्देशों का संकलन सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जायदाद सम्बन्धी रजिस्टरी प्रक्रिया में समय के साथ कई बदलाव आये हैं। बहुत सी नयी हिदायतें जारी की गई हैं और बहुत सी समय के साथ बेकार हो गई हैं। इसलिए, सम्बन्धित निर्देशों के पूरे समूह को तैयार करना सराहनीय काम है। यह न सिर्फ मौजूदा राजस्व अफसरों के काम आऐगा बल्कि विभाग में नये शामिल किये जाने वालों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण होगा।उन्होंने कहा कि विभाग में मौजूदा समय सेवाएं निभा रहे नायब तहसीलदार, तहसीलदार और जिला राजस्व अधिकारी (डीआरओ) के रैंक के सभी राजस्व अफसरों और साल 1979 से, जब डीआरओ का पद बनाया गया था, सेवाएं निभाने वाले अधिकारियों के फोन नंबर और जानकारी वर्णमाला अनुसार संगठित करना बहुत मुश्किल काम है। ऐसोसीएशन की तरफ से तैयार यह डायरेक्टरी एक महत्वपूर्ण डाटाबेस होगी।इस दौरान, पंजाब राजस्व अफसर ऐसोसीएशन के प्रधान गुरदेव सिंह धम्म ने बताया कि उनकी ऐसोसीएशन के कुछ राजस्व अफसर राजस्व कानूनों और तहसीलदार/नायब तहसीलदार नियम और कानूनों को तैयार करने पर भी काम कर रहे हैं और जल्दी ही दोनों विषयों पर पुस्तक जारी की जाएंगी।

 

Tags: Gurpreet Singh Kangar , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD