Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

श्री गुरू नानक देव जी की शान्ति, सद्भावना और मानवीय ख़ुशहाली के प्रसार की विचारधारा पर दो -दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्ऱेंस की शुरूआत

कॉन्फ्ऱेंस में श्री हामिद अंसारी, मुरली मनोहर जोशी, राणा गुरमीत सोढी, दर्जन से ज़्यादा विदेशी प्रतिनिधि, प्रसिद्ध बुद्धिजीवियों, नीति निर्माताओं और सरकारी अधिकारियों ने लिया हिस्सा

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Nov 2019

Last updated on: Nov 07, 2019, 00:00 IST

पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को मनाने के लिए साल भर चलने वाले समागमों की श्रृंखला के तौर पर श्री गुरु नानक देव जी के शान्ति, सद्भावना और मानवीय ख़ुशहाली के प्रसार की विचारधारा पर आधारित 2 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्ऱेंस की शुरुआत सैंटर फॉर रिसर्च इन रुरल एंड इंडस्ट्रियल डिवैल्पमैंट (सी.आर.आर.आई.डी.), चंडीगढ़ में की गई। इस कॉन्फ्ऱेंस का आयोजन पंजाब सरकार और इंडियन काउंसल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च, नई दिल्ली के सहयोग से किया गया।इस कॉन्फ्ऱेंस के उद्घाटनी सैशन में भारत के पूर्व उप राष्ट्रपति, एम. हामिद अंसारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री, मुरली मनोहर जोशी, पंजाब के कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी, दर्जन से अधिक विदेशी प्रतिनिधि, प्रसिद्ध बुद्धिजीवीयों, नीति निर्माताओं और सरकारी अधिकारियों जैसी प्रसिद्ध शख्शियतों ने शामिल होकर इस कॉन्फ्ऱेंस की शोभा बढ़ाई।कॉन्फ्ऱेंस के दौरान सामाजिक और राजनैतिक भेदभाव, आर्थिक शोषण, असमानता, घरेलू हिंसा और अत्याचारों के कारण फैली व्यापक बेचैनी और हिंसा में ग्रसित संसार में शान्ति, सद्भावना और ख़ुशहाली के प्रसार के लिए श्री गुरु नानक देव जी की विचारधारा को जि़ंदगी में अपनाने की ज़रूरत पर विचार-विमर्श किया गया।भारत के पूर्व उप राष्ट्रपति श्री एम. हामिद अंसारी ने अध्यक्षीय भाषण दिया। उन्होंने कहा कि आज कल समाज धार्मिकता और कट्टर राष्ट्रवाद की दोहरी चुनौती से जूझ रहा है, जिसने शान्ति, भाईचारक सांझ और मानवीय खुशियों को चौट पहुँचाई है। उनके मुताबिक मानवता को तभी बचाया जा सकता है यदि इन दोनों चुनौतियों को सभ्याचारिक नैतिक -मूल्यों पर आधारित आपसी सूझ-बूझ की भाषा से रोका जा सके और मानवीय अधिकारों को मान्यता देने वाले सभ्यक समाज को यकीनी बनाया सके।भारत सरकार के मानव संसाधन विकास के पूर्व मंत्री श्री मुरली मनोहर जोशी ने मूलमंत्र के जाप के साथ अपना भाषण शुरू किया और मौजूदा संसार में सख्त मेहनत, सांझ और एकता की भूमिका और इसके साथ शान्ति, सद्भावना और ख़ुशहाली के प्रसार संबंधी बात की। उन्होंने गुरू जी की शिक्षाओं के द्वारा सदाचार और दुराचार के बीच टकराव के हल सीखने का सुझाव दिया। उन्होंने श्री गुरु नानक देव जी के उपदेश के अनुसार वातावरण के सत्कार की ज़रूरत पर भी ज़ोर दिया।इससे पहले सी.आर.आर.आई.डी की गवर्निंग बॉडी के मैंबर श्री वी.के सिब्बल ने स्वागती भाषण दिया और सी.आर.आर.आई.डी के प्रो. सुच्चा सिंह गिल ने श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्ऱेंस करवाने के उद्देश्य पर रौशनी डाली।उद्घाटनी सैशन के बाद विषय-वस्तु के आधार पर बाँटे उप- विषयों जैसे ‘रुहानियत’, ‘गुरू नानक के फलसफे में सिद्धांत और नैतिकता’, ‘गुरू नानक के फलसफे के शब्दों में अंतर -विश्वास सम्बन्धी संवाद’, ‘शान्ति की राह के तौर पर सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक समानता, ख़ुशहाली और आपसी सद्भावना’, ‘सिख परम्पराओं में लिंग के आधार पर समानता और समकालीन भारत में लिंग आधारित हिंसा’, ‘गुरू नानक जी की नजऱ में काम की महत्ता’ और गुरू नानक की शिक्षाओं में वातावरण की रक्षा की प्रासंगिकता आदि पर तकनीकी सैशन करवाया गया।इस कॉन्फ्ऱेंस का तकनीकी सैशन 8 नवंबर को आयोजित किया जायेगा। इस अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्ऱेंस को परिणामपूर्ण पड़ाव पर पहुँचाने के मौके पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स. मनमोहन सिंह, मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह समेत उनकी कैबिनेट के कई सदस्यों के शामिल होने की आशा है।

 

Tags: Murli Manohar Joshi , Hamid Ansari , Rana Gurmeet Singh Sodhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD