Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सडक़ सुरक्षा अध्ययन और हादसों वाले स्थानों की पहचान सम्बन्धी जि़ला विस्तृत रिपोर्ट जारी

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Nov 2019

Last updated on: Nov 04, 2019, 00:00 IST

सडक़ सुरक्षा अध्ययन और हादसों वाले स्थानों की पहचान सम्बन्धी जि़ला एस.ए.एस नगर, रूपनगर और श्री फतेहगढ़ साहिब के लिए एक विस्तृत रिपोर्ट जारी की गई। यह रिपोर्ट श्री सतीश चंद्र, आई.ए.एस, अतिरिक्त सचिव (गृह मामले) पंजाब सरकार और तंदुरुस्त पंजाब मिशन स. काहन सिंह पन्नू द्वारा साझे तौर पर रिलीज़ की गई। यह रिपोर्ट तंदुरुस्त मिशन पंजाब के अंतर्गत शुरू किये गए प्रयास ‘पंजाब विजन ज़ीरो एक्सीडेंट प्रोजैक्ट’ अधीन तैयार की गई। यह रिपोर्ट उक्त तीनों जिलों में ब्लैक स्पॉटों (हादसों वाले स्थानों) की पहचान करने और इन जिलों को पेश मुश्किलों की विस्तृत जानकारी देने के लिए तैयार की गई है। श्री पन्नू ने बताया कि इस रिपोर्ट में पिछले तीन सालों 2016 से 2018 तक की जानकारी शामिल है। इस कार्य का मुख्य उद्देश्य इन तीन जिलों में सडक़ीय दुर्घटनाओं को घटाना और सडक़ सुरक्षा को उत्साहित करना है। इन तीन जिलों में कुल 165 ब्लैक स्पॉटों की पहचान की गई है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन सालों के दौरान इन तीन जिलों में हुए सडक़ हादसों में कुल 2021 मौतें हुई और 1961 व्यक्ति गंभीर रूप में ज़ख्मी हुए। 

जि़क्रयोग्य है कि राज्य में प्रति मिलियन आबादी के हिसाब से सडक़ीय हादसों में उक्त तीनों ही जि़ले सूची में सबसे ऊपर हैं। पंजाब में प्रति मिलियन 155 सडक़ीय दुर्घटनाएँ जबकि एस.ए.एस नगर में 259, रूपनगर में 280 और श्री फतेहगढ़ साहिब में 264  सडक़ी दुर्घटनाएँ घटती हैं। श्री पन्नू ने बताया कि इन जिलों में दुर्घटनाओं की दर ज़्यादा होने के कारण ही इन जिलों को पंजाब विजन ज़ीरो एक्सीडेंट प्रोजैक्ट में प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने आगे बताया कि इस रिपोर्ट में उक्त जिलों का माईक्रो स्तर अध्ययन शामिल है जिससे पुलिस और प्रशासन को ज़रुरी कदम उठाने में मदद मिलेगी। अध्ययनशुदा डाटा इन जिलों के एस.एस.पीज़ और डिप्टी कमीश्नरों को प्रदान किया गया है जिससे सम्बन्धित अथॉरिटी को सूचित करके अपेक्षित कार्यवाही अमल में लाई जा सके। इस रिपोर्ट को तैयार करने का काम नवदीप असीजा, ट्रैफिक़ सलाहकार पंजाब और पंजाब विजन ज़ीरो एक्सीडेंट प्रोजैक्ट के डायरैक्टर श्री अरबाब अहमद की निगरानी अधीन किया गया। इस कार्य में सडक़ सुरक्षा इंजीनियर (एस.ए.एस नगर) चरनजीत सिंह, सडक़ सुरक्षा इंजीनियर (श्री फतेहगढ़ साहिब) मनप्रीत सिंह और सडक़ सुरक्षा इंजीनियर (रूपनगर) वैभव शर्मा भी शामिल थे।

 

Tags: Kahan Singh Pannu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD