Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मिल्ट्री लिटरेचर फेस्टिवल : राज्यपाल ने शुरू करवाई मिल्ट्री लिटरेचर फेस्टिवल की दूसरी शॉटगन चैंपियनशिप

देश के रक्षा मंत्री मिल्ट्री लिटरेचर फेस्टिवल के उद्घाटन मौके पहुंचेंगेः राज्यपाल

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मैण (पटियाला) , 03 Nov 2019

Last updated on: Nov 03, 2019, 00:00 IST

मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की विशेष पहलकदमी के तहत पंजाब सरकार और पंजाब के राज्यपाल श्री वी. पी. सिंह बदनौर के नेतृत्व में चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से भारतीय सेना के सहयोग से  संयुक्त प्रयास के तौर पर 13, 14 और 15 दिसंबर को चंडीगढ़ में करवाया जा रहा तीसरा मिल्ट्री लिटरेचर फेस्टिवल आज निशानेबाजी के स्किट और ट्रैप शूटिंग मुकाबलों के साथ आरंभ हो गया।इस तीसरे मिल्ट्री साहित्य उत्सव की श्रंखला के अंतर्गत दूसरी शॉटगन चैंपियनशिप की शुरुआत न्यू मोती बाग गन क्लब गांव मैण में पंजाब के राज्यपाल श्री वी. पी. सिंह बदनौर ने करवायी। इस मौके उनके साथ मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के सीनियर सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल ( सेवामुक्त) स. टी. एस. शेरगिल ( पी. वी. एस. एम.) भी उपस्थित रहे।इस मौके राज्यपाल श्री बदनौर ने बताया की देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह तीसरे मिल्ट्री साहित्य उत्सव के उद्घाटनी समारोहों में शिरकत करेंगे। श्री बदनौर ने बताया की देश में लिटरेचर फेस्टिवल तो बहुत होते हैं परन्तु पंजाब सरकार की तरफ से करवाए जाने वाले इस मिल्ट्री लिटरेचर फेस्टिवल की लोकप्रियता दो सालों में ही बहुत ज्यादा बढ़ी है। उन्होंने बताया की लोगों की भागीदारी के पक्ष से जयपुर में होने वाले लिटरेचर फेस्टिवल के बाद इसका दो सालों में ही दूसरे नंबर पर आना इस बात का सबूत है।राज्यपाल ने बताया की चंडीगढ़ रहने वाले सेवा मुक्त मिल्ट्री  अधिकारियों की तरफ से मिल्ट्री साहित्य उत्सव करवाने की लंबे समय से की जा रही मांग के मद्देनजर मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से चंडीगढ़ प्रशासन और भारतीय सैना के सहयोग से करवाए जा रहे इस अलग मिल्ट्री साहित्य उत्सव को लोगों का भरपूर समर्थन मिलने के चलते यह बहुत सफल हुआ है। 

उन्होंने बताया की इस बार मिल्ट्री उत्सव में देश और विदेशों से भी अहम शख्सियतें शिरकत करेंगी।श्री बदनौर ने कहा की इस उत्सव से पहले इससे सबंधित और भी बहुत से समारोह करवाए जा रहे हैं, जिनमें विद्यार्थियों सहित आम नागरिक बड़े स्तर पर शामिल होंगे और यह शॉटगन चैंपियनशिप में ट्रैप और स्किट मुकाबले भी इसी श्रंखला का हिस्सा हैं।इस मौके मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के सीनियर सलाहकार लैफीनैंट जनरल ( सेवा मुक्त) स. टी. एस. शेरगिल ( पी. वी. एस. एम.) ने कहा की नौजवानों में देश भक्ति की भावना पैदा करने और उन्हें हथियारबंद सेनाओं के महान बलिदानों और फौजी इतिहास से अवगत करवाने के साथ-साथ नौजवानों को सेना में भर्ती होने के लिए उत्साहित करने के लिए मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की विशेष पहलकदमी के अंतर्गत पंजाब सरकार और पंजाब के राज्यपाल श्री वी. पी. बदनौर के नेतृत्व में चंडीगढ़ प्रशासन और भारतीय सेना के सहयोग से संयुक्त प्रयास के तौर पर करवाए जा रहे तीसरे मिल्ट्री साहित्य उत्सव के लिए लोगों में बहुत उत्साह है।शॉटगन चैंपियनशिप दौरान मिल्ट्री लिटरेचर फेस्टिवल के लिए समिति के मेंबर कर्नल ( रिटा.) पी. एस. ग्रेवाल ने निशानेबाजी के ट्रैप मुकाबलों के प्रदर्शनी मैच शुरू करवाए, जिसमें राज्यपाल श्री वी. पी. सिंह बदनौर ने भी निशाने साधे। इस दो दिवसीय चैंपियनशिप में 30 ट्रैप शूटर और 27 स्किट निशानेबाज हिस्सा लेने पहुंचे हुए हैं, इनमें अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज पीपीएस गुरों समेत बड़ी संख्या राष्ट्रीय निशानेबाज शामिल हैं।इस दौरान लैफीनैंट जनरल ( सेवा मुक्त) स. चितेंदर सिंह, लैफीनैंट जनरल ( सेवा मुक्त) स. बी. एस. ग्रेवाल, डायरेक्टर वाई. पी. एस. मेजर जनरल ( सेवा मुक्त) श्री संजीव वर्मा, मेजर जनरल ( सेवा मुक्त) श्री अरुण आर्य, कैप्टन अमरजीत सिंह जेजी, एस. एस. पी. स. मनदीप सिंह सिद्धू, स. अमरजंग सिंह, जिला खेल अफसर स. हरप्रीत सिंह हुन्दल, और लगभग 60 शूटर, प्रशिक्षक, खेल प्रेमी, वाई. पी. एस. पटियाला और पी. पी. एस. नाभा के विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।

 

Tags: VP Singh Badnore

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD